दुनिया में लंबी उम्र के लिए बहा रहे पैसा, अतिसूक्ष्म रोबोट करेंगे शरीर की हिफाजत
गूगल की गोपनीय जीवन बढ़ाने वाली अनुसंधान शाखा ‘कैलिफोर्निया लाइफ कंपनी’ में यह शोध चल रहा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 April 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पुराने जमाने के सनकी राजा-रानियों की तरह आज के अरबपति भी अमरत्व और लंबी उम्र पाने की राह पर चल पड़े हैं। गूगल के सहसंस्थापक सर्गी ब्रिन, अमेरिकी अरबपति टोनी कोरे, रूस के इंटरनेट उद्योगपति दिमित्री इट्सकोव और पेपॉल के संस्थापक पीटर थेल। यह नाम हैं दुनिया के कुछ अरबपति लोगों के जिन्हें विश्वास है कि विज्ञान की मदद से वे 500 साल तक जीवित रह सकते हैं।
गूगल के इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक रे कूर्जवेल ने अनुमान लगाया है कि 2030 तक गूगल ऐसे अतिसूक्ष्म रोबोट बना लेगा जो इंसानों की उम्र बढ़ा देंगे। यह नैनो रोबोट शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र के साथ मिलकर काम करेंगे और शरीर में किसी जीवाणु-विषाणु के पहुंचते ही उसे खत्म कर देंगे। इस तरह मनुष्य सेहतमंद और लंबी उम्र हासिल कर लेगा। चूहों पर इस तरह के रोबोट का प्रयोग सफल रहा है।
डीएनए बदल देंगे : गूगल की गोपनीय जीवन बढ़ाने वाली अनुसंधान शाखा ‘कैलिफोर्निया लाइफ कंपनी’ में यह शोध चल रहा है। इसमें सिंथिया केंयान जैसी जानी-मानी वैज्ञानिक शोध कर रही हैं। सिंथिया ने ऐसा गोलकृमी बनाया है जो अपनी उम्र से 10 गुना ज्यादा जी सकता है। उन्होंने सिर्फ डैफ-2 नामक एक जीन को अप्रभावी करके यह करिश्मा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीन के जैविक परिवर्तन से इंसान भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं। इसलिए सिंथिया को उम्मीद है कि सदाबहार युवा जीवन की परिकल्पना जल्द सच हो सकती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story