Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं क्रिस्पी-कुरकुरे ''मसूर दाल कबाब''

''मसूर दाल कबाब'' की रेसिपी बहुत सरल है। मसूर दाल कबाब को इस रेसिपी से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। मसूर दाल कबाब खाने में कुरकुरा और क्रिस्पी होता है। इसे आप शाम के चाय के साथ स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं।

रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं क्रिस्पी-कुरकुरे मसूर दाल कबाब
X

'मसूर दाल कबाब' की रेसिपी बहुत सरल है। मसूर दाल कबाब को इस रेसिपी से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। मसूर दाल कबाब खाने में कुरकुरा और क्रिस्पी होता है। इसे आप शाम के चाय के साथ स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं।

मसूर दाल कबाब काफी हेल्दी है। इस विधि से बनाया गया मसूर दाल कबाब न सिर्फ बड़ों को पसंद आएगा बल्कि बच्चों को भी खूब भाएगा। घर पर आज ही ट्राई करें मसूर दाल कबाब की ये रेसिपी-

ऐसे बनाएं

  • मसूर दाल कबाब के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • तय समय के बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और दाल डालकर एक सीटी आने तक उबालें।
  • कूकर से पूरी तरह से भाप निकल जाने के बाद एक कटोरी में दाल निकाल लें।
  • इसके बाद दाल में सभी सामग्री मिलाते हुए अच्छे से मैश कर लें।

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • फिर गोलाकार शेप में इनके छोटे-छोटे कबाब बनाकर रखें
  • अब मीडियम आंच में तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें और कबाब डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक अच्छे से सेंकें।
  • इस तरह तैयार है 'मसूर दाल कबाब'
  • इसे प्याज के छल्लों, चटनी और सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story