अगर चाय या कॉफी से पहले पिएंगे पानी, तो रहेंगे इन बीमारियों से दूर
कॉफी में चाय के मुकाबले लगभग दोगुना कैफीन होता है। चाय में भले ही निकोटीन और कैफीन पाया जाता हो।

कभी कभी कई चीजे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है तो कई चीजें बेकार होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
आज के समय में अधिकतर लोगों की दिनचर्या ऐसी हो गई कि उन्हें जरुरी है चाय या कॉफी से पहले पानी पीना है। और जब तक सुबह चाय या कॉफी बिस्तर पर नहीं मिलती। तब तक कई लोगों की सुबह ही नहीं होती। उनको पूरा दिन अधूरा सा लगता है।
लेकिन अधिकतर लोग यह नहीं जानते है कि खाली पेट कॉफी या चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
क्योंकि ऐसा करने से शरीर में एसिड की मात्रा को कम कर देता है। चाय पीने के बाद गैस बनने का डर नहीं रहता। इससे पेट की बीमारियों से दूर रहते हैं।
चाय में पीएच 6 और कॉफी में 5 होता है। इसलिए जहां तक हो सकते चाय या कॉफी पीने से पहले पानी अवश्य पीएं। क्योंकि पानी ना पीने से एसिडिटी, छाले और कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।
पेट में एसिड के स्तर को कम करता है, स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान को भी कम करता है। बॉडी हाइड्रेट रहती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है।
कॉफी की तुलना में चाय पाचन के लिए ज्यादा बेहतर होता है। अगर चाय को बिना चीनी और दूध के बनाया जाए तो यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वहीं दूसरी तरफ कॉफी का अधिक सेवन करने से भूख मर जाती है और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App