Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

किफायती दामों में घर पर हाथों को बनाएं खूबसूरत, ये है मेनिक्योर का आसान तरीका

खूबसूरत चेहरे की तरह ही खूबसूरत और मुलायम हाथ हर किसी की चाहत होती है, लेकिन मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से अक्सर हाथ रूखे होने लगते हैं। ऐसे में आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां पार्लर में खूब सारे पैसे खर्च करके मेनिक्योर करवाती हैं। ऐसे में अगर हम कहें कि आप हाथों को खूबसूरत बनाने वाला मेनिक्योर घर में ही मौजूद चीजों से कर सकत हैं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।

किफायती दामों में घर पर हाथों को बनाएं खूबसूरत, ये है मेनिक्योर का आसान तरीका
X

Manicure karne ka aasan tarika

खूबसूरत चेहरे की तरह ही खूबसूरत और मुलायम हाथ हर किसी की चाहत होती है, लेकिन मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से अक्सर हाथ रूखे
होने लगते हैं। ऐसे में आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां पार्लर में खूब सारे पैसे खर्च करके मेनिक्योर करवाती हैं। ऐसे में अगर हम कहें कि आप हाथों को खूबसूरत बनाने वाला मेनिक्योर घर में ही मौजूद चीजों से कर सकत हैं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। इसलिए आज हम आपको घर पर ही मेनिक्योर करने का तरीका बता रहे हैं। जिससे आप घर बैठे आसानी से ही अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं।

ये हैं मेनिक्योर का आसान तरीका :

मेनिक्योर का तरीका 1

मेनिक्योर करने से पहले अपने हाथों के नाखूनों से नेल पेंट साफ कर लें। इसके लिए ऐसिटोन युक्‍त रिमूवर का प्रयोग ना करें क्योंकि यह नेल पेंट को
साफ करने के साथ नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाती है।

मेनिक्योर का तरीका 2

हाथों को मुलायम बनाने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा शैंपू डालकर अपने हाथों को कुछ देर भिगोकर रखें। इसके बाद हाथों को हल्के हाथ से स्क्रब
करें। हाथों को स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाएगी और हाथ मुलायम बनेगें।

मेनिक्योर का तरीका 3

गुनगुने पानी में थोड़ा सा शैंपू डालकर अपने हाथों को कुछ देर भिगोकर रखें। फिर एक फाइलर की मदद से नाखूनों के क्यूटिक्लस को हटाएं। क्यूटिकल्स को कटाने से वो कई बार दर्द करने लगते हैं।

मेनिक्योर का तरीका 4

नाखूनों के क्यूटिकल्स को हटाने के बाद नाखूनों को फाइलर से मनचाही शेप दें। शेप बनाते वक्त नाखूनों के कुछ सफेद भाग जरूर रखें। उन्हें पूरी तरह से खत्म न करें।

मेनिक्योर का तरीका 5

मेनिक्योर करने के बाद हाथों पर कोई हैंड क्रीम जरूर लगाएं और हल्के हाथ से कुछ देर मसाज करें । इससे हाथों में मॉश्चर बना रहेगा और ड्राई होने से
बचेगें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story