Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी ''मैंगो कुल्फी''

गर्मी में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही अलग होता है। बच्चों के लिए तो कुल्फी, आइसक्रीम ऑल टाइम फेवरिट रहता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको मैंगो कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम की मदद से आप घर पर ही मैंगो कुल्फी बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं।

गर्मी में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी मैंगो कुल्फी
X

गर्मी में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही अलग होता है। बच्चों के लिए तो कुल्फी, आइसक्रीम ऑल टाइम फेवरिट रहता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको मैंगो कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम की मदद से आप घर पर ही मैंगो कुल्फी बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं।

इस तरह से बनाई गई मैंगो कुल्फी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। इसके अलावा आप बड़ों को भी मैंगो कुल्फी सर्व कर सकती हैं। आम से बनी मैंगो कुल्फी सेहत के लिए तो फायदेमंद रहेगा ही साथ ही कुल्फी का मजा भी आ जाएगा। जानें रेसिपी-

'कुल्फी' के लिए सामग्री

  • पके आम का पल्प: 1 कप
  • फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
  • कंडेंस्ड मिल्क: 1/2 टिन
  • पोदीना पत्ती: 14-15
  • पिसी चीनी: 1 बड़ा चम्मच
  • कटा बादाम: 1 बड़ा चम्मच

विधि

  • आम का पल्प मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करें और स्मूद पेस्ट बना लें।
  • कटा बादाम छोड़कर शेष सारी सामग्री भी इसमें मिलाएं, थोड़ा और ग्राइंड करें।
  • इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स मंट भरकर फ्रीजर में रखें।
  • 7-8 घंटों के बाद कुल्फियां जम जाएंगी।
  • इन्हें मोल्ड्स से निकालें और ऊपर से कटा बादाम बुरकें।
  • पोदीना पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story