गर्मी में बच्चों को खिलाएं ये कूल डिश, घर पर बनाएं मैंगो जेली डिलाइट
बच्चा हो या बड़ा हर किसी को आम खाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मी में काफी मात्रा में आम मिलता है। ऐसे में आप घर में आम से अलग-अलग डिश बनाकर नए फ्लेवर का मजा ले सकती हैं। आज हम आपको जेली डिलाइट की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 May 2018 2:22 PM GMT
बच्चा हो या बड़ा हर किसी को आम खाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मी में काफी मात्रा में आम मिलता है। ऐसे में आप घर में आम से अलग-अलग डिश बनाकर नए फ्लेवर का मजा ले सकती हैं। आज हम आपको जेली डिलाइट की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
जेली डिलाइट जेली और पके हुए आम की मदद से बनता है। यह रेसिपी बहुत आसान है और यह जेली डिलाइट बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
जेली डिलाइट के लिए सामग्री
- पके आम का पल्प: 1 बड़ा कप
- चीनी: स्वादानुसार
- दूध: 500 मिलीलीटर
- स्ट्रॉबेरी जैली पावडर: 50 ग्राम
- खस जैली पावडर: 50 ग्राम
विधि
- दोनों जैली अलग-अलग बनाएं।
- जैली बनाने के लिए 50 ग्राम पावडर में 200 मिलीलीटर उबलता पानी मिलाएं।
- साधारण तापमान पर 30-35 मिनट तक रखें।
- जम जाने पर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- आम के पल्प में चीनी और दूध मिलाकर फेंटें।
- तैयार मिश्रण को फ्रिज में रखकर ठंडा करें और ठंडी जैली के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डालें।
- मैंगो जैली डिलाइट सर्व करें।
प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story