घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी मंचूरियन, बच्चों को आ जाएगा मजा
हर किसी खासतौर पर बच्चों को चाइनीज डिशेज बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर ही इस आसान विधि से मंचूरियन बना सकती हैं। शाम के नाश्ते के लिए मंचूरियन बेस्ट ऑप्शन है। आप बच्चों को मंचूरियन से ही रोटी या चावल भी खिला सकती हैं।

X
प्रतिभा अग्निहोत्री/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 July 2018 2:47 PM GMT
हर किसी खासतौर पर बच्चों को चाइनीज डिशेज बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर ही इस आसान विधि से मंचूरियन बना सकती हैं। शाम के नाश्ते के लिए मंचूरियन बेस्ट ऑप्शन है। आप बच्चों को मंचूरियन से ही रोटी या चावल भी खिला सकती हैं।
इतना ही नहीं मंचूरियन कई सब्जियों से मिलकर बनता है तो यह हेल्दी भी होगा। साथ ही घर के बड़े भी इसे आराम से खा सकते हैं। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: चाइनीज स्टाइल में ऐसे बनाएं चटपटी भेल, बहुत आसान है बनाने की रेसिपी
मंचूरियन के लिए सामग्री
मंचूरियन के लिए
- बारीक कटी पत्तागोभी: 1 कप
- बारीक कटा प्याज: 1/2 कप
- कॉर्नफ्लोर: 2 टेबल स्पून
- नमक: 1/4 टी स्पून
- अजवायन: 1/4 टी स्पून
- तेल: तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
- कॉर्नफ्लोर: 1/2 टेबल स्पून
- टोमेटो सॉस: 2 टेबल स्पून
- ग्रीन चिली सॉस: 1/2 टी स्पून
- रेड चिली सॉस: 1/4 टी स्पून
- विनेगर: 1/4 टी स्पून
- सोया सॉस: 1/2 टी स्पून
- नमक: 1/4 टी स्पून
यह भी पढ़ें: साउथ इंडियन इडली में लगाएं चाइनीज का तड़का, ऐसे बनाएं चाइनीज इडली
विधि
- पत्तागोभी में प्याज, कॉर्नफ्लोर, नमक और अजवायन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर गर्म तेल में तलकर बटर पेपर पर निकाल लें।
- एक कप पानी में कॉर्नफ्लोर घोलें।
- गर्म कड़ाही में कॉर्नफ्लोर डालकर चारों तरह के सॉस, विनेगर और नमक डालें।
- 1/2 कप पानी डालकर चलाएं। उबाल आने पर तैयार बॉल्स डालकर चलाएं।
- टेस्टी मंचूरियन तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story