पुरुष खुद को स्तन कैंसर से ऐसे रखें बचाकर
यह एक घातक ट्यूमर है जो कि स्तन के ऊतकों में शुरू होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 18 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. महिला हो या पुरूष स्तन कैंसर का खतरा दोनों को होता है। हालांकि महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा पाया जाता है। महलिाओं में स्तन कैंसर सबसे आम है। यह एक घातक ट्यूमर है जो कि स्तन के ऊतकों में शुरू होता है। कई लोगों को नहीं पता है कि यह पुरुषों में भी पाया जा सकता है। हालांकि ऐसा कोई विशेष तरीका नहीं है जिससे कि इस घातक बीमारी को रोका जा सके, लेकिन महिला पुरूष को कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे वह खुद को इस खतरनाक बीमारी से बचा सके। कुछ बातें स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं।
शराब का सेवन कम करें: शराब कम पीना चाहिए, क्योंकि यह स्तन कैंसर का खतरे बढ़ा सकता है। एक से अधिक अल्कोहल पेय रोज पीने से स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ावा मिलता है।
रोजाना हेल्दी डाइट लें: स्वस्थ दैनिक आहार जिसमें फल और सब्जियां शामिल हैं खाने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
व्यायाम: जो व्यक्ति रोजाना व्यायाम करता है वो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। अध्ययन बताते हैं कि प्रत्येक सप्ताह 75 मिनट से 150 मिनट का ब्रिस्क वॉक इस खतरे को कम करने में मददगार होता है। तो देर किस बात की आप हर रोज बेहद आराम से व्यायाम करके इस खतरे को टाल सकते हैं।
धूम्रपान बंद करें: धूम्रपान करना महिला और पुरूष दोनो के लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसे पीने की आदत छोड़ दें, क्योंकि यह न केवल हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि ये जवान महिला और पुरूष में स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
स्तनपान: जो महिलायें अपने बच्चों को स्तनपान करातीं हैं उन्हें स्तन कैंसर के विकास का कम जोखिम होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story