मक्का की महेरी रेसिपी : मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की मशहूर ''मक्का की महेरी''
बाजरे की रोटी के साथ मक्का की महेरी, राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र के परंपरागत खानपान में से एक शायद अब उतने प्रचलित नहीं हैं, लेकिन बचपन में यदि आपने ये खाये हैं तो इनका न भूलने वाला स्वाद आपको अवश्य याद होगा। छाछ और मक्के के आटे से बनी मक्का की महेरी सर्दियों में बनाई जाती है। इसे मक्का की रबड़ी भी कहते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Jan 2019 10:27 AM GMT
Makka ki Maheri Recipe
बाजरे की रोटी के साथ मक्का की महेरी, राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र के परंपरागत खानपान में से एक शायद अब उतने प्रचलित नहीं हैं, लेकिन बचपन में यदि आपने ये खाये हैं तो इनका न भूलने वाला स्वाद आपको अवश्य याद होगा। छाछ और मक्के के आटे से बनी मक्का की महेरी सर्दियों में बनाई जाती है। इसे मक्का की रबड़ी भी कहते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मक्का के आटे और छाछ से बनने वाली राजस्थान की मशहूर मक्का की महेरी रेसिपी ( Makka ki Maheri Recipe)। इसे घर में बनाना बेहद आसान है।
मक्का की महेरी रेसिपी सामग्री (Makka ki Maheri Recipe Ingredients)
मठ्ठा - 1 लीटर
मक्का का आटा - ½ कप
तेल - 2 चम्मच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा - ½ चम्मच
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
मक्का की महेरी रेसिपी विधि (Makka ki Maheri Recipe Process)
1. मक्का की महेरी रेसिपी (Makka ki Maheri Recipe) के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के के आटे को डाल लें और इसमें मठ्ठा डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं, ध्यान रखें कि घोल बनाते समय गुठलियां न बनें।
2. इसके बाद एक बड़ी कढ़ाही में मक्के के आटे और मठ्ठे के घोल को गर्म होने के लिए रखें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
3. मक्का की महेरी (Makka ki Maheri) के गाढ़े होने के बाद नमक डालें और मिक्स कर लें।
4. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा, हींग डालकर भून लें और महेरी के ऊपर डाल दें।
5. अब तैयार मक्का की महेरी (Makka ki Maheri Recipe) पर को एक बॉउल में निकालें और बारीक कटे हुए धनिये से सजाकर मिर्च के अचार, दही या मठ्ठा के साथ सर्व करें।
सुझाव :
1.महेरी बनाने के लिये ताजा दही या मठ्ठा लीजिये। दही ले रहे हैं, तो उसमें पानी मिलाकर मठ्ठा बना लें।
2.महेरी को उबाल आने तक, तेज आग पर लगातार चलाते हुये पकाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story