Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जैसा हो आपका फेस शेप वैसी बनवाएं आईब्रोज

आईब्रोज की शेप परफेक्ट हो तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन जब भी आईब्रोज बनवाएं तो अपनी फेस शेप का ध्यान जरूर रखें। फेस शेप के अकॉर्डिंग बनी आईब्रोज ही आप पर जंचती हैं।

आईब्रो पर Pimples निकलने के पीछे होते हैं ये कारण, आप भी इन बातों का जरूर रखें ध्यान
X

कुछ महिलाओं की आईब्रोज शेप बिल्कुल परफेक्ट नजर आती हैं। उनका चेहरा बहुत खूबसूरत दिखता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे अपनी आईब्रोज, फेस शेप के हिसाब से बनवाती हैं। आपको भी आईब्रोज शेप करवाते समय कॉन्शस रहने की जरूरत है, जिससे ये नेचुरल दिखें। जानिए, किस फेस शेप पर कैसी आईब्रो बनवाना ठीक रहता है।

ओवल शेप फेस : ओवल शेप फेस पर उभरी हुई आईब्रोज अच्छी लगती हैं। इसलिए आप हल्का-सा उभार लेते हुए आईब्रो बनवाएं। इसके लिए आईब्रो के आखिरी हिस्से को नीचे की तरफ मोड़ें। इससे आपको परफेक्ट आइब्रो शेप मिलेगी।

राउंड शेप फेस : राउंड शेप फेस के लिए, बो यानी धनुषाकार आईब्रो की शेप बेस्ट मानी जाती है। गोल चेहरे पर कभी भी सेमी राउंड शेप आईब्रो न बनवाएं। इससे पूरा लुक बिगड़ सकता है।

स्क्वायर शेप फेस : स्क्वायर शेप फेस पर आईब्रो चौड़ी रखते हुए थोड़ा-सा कर्व बनवाएं। इन्हें पूरी तरह से कर्व न रखें। अगर चेहरा लंबा है तो कर्व को पूरी तरह से अवॉयड करें।

हार्ट शेप फेस : हार्ट शेप फेस पर राउंड शेप आईब्रो की थ्रेडिंग करवाएं। इसे हल्का सा कर्व्ड रखें। आईब्रो का आखिरी हिस्सा कान के डायरेक्शन की तरफ जाना चाहिए। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

डायमंड शेप फेस : इस तरह के चेहरे पर गोलाकार या कर्व आईब्रो थ्रेडिंग करवाएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- अगर आपकी आईब्रोज हल्की हैं तो इसे आईब्रो पेंसिल की मदद से डार्क कर लें। आंखें हल्के भूरे, काले रंग की हैं तो ऐसी आईब्रो पेंसिल चूज करें, जो आपके बालों के रंग से गहरे शेड की हो।

- अगर आईब्रो गहरे रंग की हैं तो आईब्रो पेसिंल दो शेड हल्का चुनें।

- अगर आपके पास आईब्रो पेंसिल नहीं है तो आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मस्कारे को भी आइब्रो जैल के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे स्मजिंग नहीं होगी।

- आईब्रो पर हेयर कलरिंग न करें। इससे आईब्रोज झड़ने लगती हैं।

यूं बनेंगी आईब्रोज घनी

अगर आपकी आईब्रोज पतली हैं तो आप रात को सोने से पहले आईब्रोज पर ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल से मसाज कर सकती हैं। इससे आपकी आईब्रोज काली, घनी होंगी। इसके अलावा आप चाहें तो आईब्रोज को घनी करने के लिए रोज विटामिन सी के कैप्सूल का जैल निकालकर अपनी आईब्रोज पर हल्के हाथों से लगा सकती हैं। इससे भी आईब्रोज घनी होती हैं।

और पढ़ें
Next Story