गर्मी में बनाएं लजीज मैंगो रायता, करें ठंडा-ठंडा सर्व
आम का रायता इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है।

भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। शरीर को लू से बचाने के लिए और ठंडा रखने के लिए आम खाना चाहिए। आम लू और कैंसर होने से भी बचाता है। आम का रायता इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। लजीज आम का रायता बनाएं इस आसान रेसिपी के साथ...
सामग्री-
1½ कप आम के टुकड़े
1½ कप दही
1 छोटा चम्मच शक्कर
½ छोटा चम्मच नमक
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
ताजी पुदीने की पत्तियाँ (वैकल्पिक)
विधि-
एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। अब आम के टुकड़ों को दही में डालें और अच्छे से मिलाएं।
परोसते समय भूना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे पुदीने की पत्तियों से सजाएं। चटपट बनने वाला स्वादिष्ट आम का रायता अब तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App