मकर संक्राति पर इन बेस्ट रंगोली डिजाइन्स से घर को बनाएं आकर्षक
मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) नए साल में मनाया जाने वाला पहला त्यौहार होता है। ऐसे में लोग इस त्यौहार को खास बनाने के लिए कई सारी तैयारियां करते हैं। मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) को पूरे देश में अलग-अलग नामों और तरीकों से मनाया जाता है। जहां उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसे मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) कहा जाता हैं, तो वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल (Pongal) के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में पोंगल (Pongal) यानि मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) पर घरों की साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार और आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाने की पंरपरा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jan 2019 12:36 PM GMT
Makar Sankranti 2019 Rangoli Designs
मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) नए साल में मनाया जाने वाला पहला त्यौहार होता है। ऐसे में लोग इस त्यौहार को खास बनाने के लिए कई सारी तैयारियां करते हैं। मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) को पूरे देश में अलग-अलग नामों और तरीकों से मनाया जाता है। जहां उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसे मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) कहा जाता हैं, तो वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल (Pongal) के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में पोंगल (Pongal) यानि मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) पर घरों की साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार और आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाने की पंरपरा है। इसलिए आज हम आपको पोंगल (Pongal) या मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) के लिए खास रंगोली डिजाइन्स बता रहे हैं। जिससे आप पोंगल (Pongal) के त्यौहार पर आसानी से घर को सजा सकें।
Makar Sankranti 2019 Wishes : मकर संक्रांति पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश
ये हैं पोंगल (Pongal) और मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) के खास रंगोली डिजाइन्स :
1.नेचुरल रंगों का होता है उपयोग (Use of Natural Colors)
पोंगल (Pongal) और मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) पर बनाई जाने वाली रंगोली में अक्सर नेचुरल यानि प्राकृतिक रंगो का उपयोग किया जाता है। इन रंगों में हल्दी और चंदन से पीला, लालचंदन(रक्तचंदन), सिंदूर या रोली से लाल रंग, आटे या चावल के आटे से सफेद रंग, जबकि नीले रंग के लिए जैकारैंड के फूलों को छाया में सुखाकर पाउडर बनाया जाता है।

2. रंगोली बनाने के लिए सांचे का करें इस्तेमाल (Use of Mold to Make Rangoli)
आमतौर पर लोग दीवाली पर ही घरों में रंगोली बनाना पसंद करते हैं। लेकिन दक्षिण भारत में हर त्यौहार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन फिर भी आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो परेशान न हों, क्योंकि अब बाजार में रंगोली बनाने के लिए सांचे उपलब्ध हैं। जिनके माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से रंगोली बना सकते हैं।

तिल खाने के फायदे : मकर संक्राति पर तिल का सेवन करने के पीछे की ये है असल वजह
3. फूलों से बनाएं रंगोली (Use Flowers Make Rangoli)
पोंगल (Pongal) और मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) पर आप रंगों के अलावा फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए पहले आप चॉक से एक रंगोली डिजाइन ड्रा करें, फिर उसमें मनचाहें फूलों से सजाएं। फूलों से बनने वाली रंगोली बेहद ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है, साथ ही देखने में भी आकर्षक लगती है।
4. फ्री हेंड और डॉट्स स्टाइल से बनाएं रंगोली (Use Free Hands and Dots Style For Rangoli)
वैसे तो एक अच्छी और आकर्षक रंगोली बनाना बेहद ही मुश्किल काम है, खासकर जब आपको रंगोली बनानी नहीं आती हो। लेकिन, फिर भी आप पोंगल (Pongal) और मकर संक्राति 2019 (Makar Sankranti 2019) पर अपने घर में रंगोली बनाना चाहती है, तो ऐसे में आप घर में मौजूद कटोरी, चम्मच का उपयोग करके रंगोली डिजाइन बना सकती हैं या बचपन की तरह डॉट्स स्टाइल का इस्तेमाल करते हुए रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं।

5. साबुत अनाज का करें इस्तेमाल (Use whole grains For Rangoli)
आप घर में रंगोली बनाने के लिए रंगों के अलावा साबुत अनाज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साबुत अनाज या फल और सब्जियों से बनने वाली रंगोली भी देखने में बेहद आकर्षक लगती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Makar Sankranti Pongal Makar Sankranti 2019 Sankranti 2019 Makar Sakranti 2019 Celebration Rangoli Rangoli Design (Maggulu) Rangoli Rangoli Designs Rangoli Designs Pongal Rangoli Designs Pongal Rangoli Design 2019 DesignEasy Rangoli Rangoli Photo Best Rangoli Design rangoli design with flower flower Rangoli design color rangoli home decoration festival decor पोंगल मकर संक्राति 2019 पोंगल 2019 संक्राति 2019 रंगोली आस
Next Story