Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Makar Sankranti 2020 : ऐसे बनाएं तिल की गजक, ये हे आसान तरीका

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति के मौके पर पहले से बाजारों में तिल से बनी चीजों जैसे गजक, तिल के लड्डू आदि जैसी मिलन शुरु हो जाती हैं। लेकिन आप बाहर जैसी तिल की गजक घर पर ही बना सकते हैं। आज हम आपको तिल की गजक की रेसिपी बताएंगे।

Makar Sankranti 2020 : ऐसे बनाएं तिल की गजक, ये हे आसान तरीका
X
तिल की गजक की रेसिपी(फाइल फोटो)

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति आने वाली है। इस अवसर पर लोग तिल और गुड़ से बना मीठा खाते हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल खाना काफी शुभ माना जाता है। तिल के बिना मकर संक्रांति का त्योहार अधूरा है। यही वजह है कि इस त्यौहार से पहले बाजार में तिल से बनी चीजों जैसे गजक, तिल के लड्डू आदि जैसी मिलन शुरु हो जाती हैं। लेकिन आप बाहर जैसी तिल की गजक घर पर ही बना सकते हैं। आज हम आपको तिल की गजक की रेसिपी बताएंगे।

तिल की गजक की सामग्री

सफेद तिल- 200 ग्राम

गुड़- 300 ग्राम

बादाम- 15-16

काजू- 15-16

इलायची- 2-3

घी - 3 चम्मच

तिल की गजक की विधी

सबसे पहले धीमा आंच में एक कड़ाही गरम करें।

इसमें तिल डालकर अच्छी तरह भूनें।

इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। और फिर तिल को दरदरा पीस लें।

दूसरी कड़ाही में घी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

एक बड़ी और गहरी प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लें।

अब चाशनी में इलायची पाउडर और तिल का चूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करके चलाते हुए कुछ देर पकाएं।

फिर आंच बंद कर इस मिश्रण को चिकनाई लगी हुई प्लेट में डालकर फैला लें।

अब इसमें कटे हुए मेवे फैलाएं।

जब मिश्रण थोड़ा टाइट हो जाए तो इसे बेलन से बेलकर फैला लें।

10 मिनट बाद इसे चाकू के सहायता मनचाहे साइज में काट लें।

30 मिनट के लिए छोड़ दें।

जिससे गजक अच्छी तरह सेट हो जाए।

आप इसे कई दिन तक रख कर खा सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story