Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Maha Shivaratri 2018: इस शिवरात्रि भगवान शिव के लिए घर पर ऐसे बनाएं खास भोग

Maha Shivaratri 2018: महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने में मनाया जाने वाला हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि महाशिवरात्रि 13 और 14 फरवरी को मनाया जाएगा।

Maha Shivaratri 2018: इस शिवरात्रि भगवान शिव के लिए घर पर ऐसे बनाएं खास भोग
X

Maha Shivaratri 2018

महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने में मनाया जाने वाला हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि महाशिवरात्रि 13 और 14 फरवरी को मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्त भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इतना ही नहीं शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक भी होते हैं, जहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

महाशिवरात्रि मनाने के पीछे यह कारण माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने की प्रथा काफी सालों से चली आ रही है।

ऐसे में लोग इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान को भोग लगाते हुए पूजन करते हैं। कुछ लोग व्रत के दौरान फल, दूध और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो वहीं कुछ लोग कुट्टू का आटा और सेंधा नमक, आलू, साबुदाना, आलू की सब्जी और साबुदाने से बने व्यजंन बनाकर खाते हैं।

वैसे तो भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेल पत्र, बेर, फूल, पंचामृत का भोग लगता है, लेकिन आप कुछ स्पेशल भोग भी बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव के भोग के लिए स्पेशल डिश बताने जा रहे हैं। यह भोग का प्रसाद आसानी से बन जाएगा।

अगर आप चाहें तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। व्रत के अलावा भी मखाने की खीर कई विशेष अवसर पर बनाई जाती है। इसे साधारण खीर की तरह ही मेवे डालकर बनाया जाता है। इसमें चावल की जगह मखाने भून कर इस्तेमाल करें। इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए आप केसर और इलायची

पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story