मध्य प्रदेश की मशहूर मिठाई जिसके सब है दिवाने, बनाएं आसान विधि के साथ
मध्य प्रदेश में मावा जलेबी को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Aug 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मावा जलेबी मध्य प्रदेश की मशहूर मिठाई है। मध्य प्रदेश में मावा जलेबी को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। खाने में बेहद लजीज ये जलेबी सभी को बहुत पसंद आती है। मावा जलेबी को किसी भी त्यौहार पर या किसी खास अवसर पर बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- जानिए, आसान और कम समय में फ्रूट एंड नट केक बनाने की विधि
जरूरी सामग्रीः
मावा - 1 कप या 200 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ)
मैदा - 1/4 कप - 1/3 (30 ग्राम - 50 ग्राम)
चीनी - 1 या1/2 कप (300 ग्राम)
केसर - 20- 25 पंखुडि़यां
घी - जलेबी तलने के लिये
बनाने की विधि:
जलेबी के घोल के लिए मैदा में थोडा़-थोडा़ पानी डालकर उसे तब तक घोलते रहें जब तक मैदा की सारी गांठें खत्म ना हो जाएं। जरूरत के अनुसार थोडा़ और पानी डालकर जलेबी की कनसिसटेन्सी का घोल तैयार कर लें और 4-5 मिनट तक अच्छे से फैंट कर लगभग 1 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर ढंक कर रख दें।
अब चूरा किए मावा को 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर, हाथों से अच्छी तरह से मसल कर नरम कर लें और फिर इसे भी 1 घंटे के लिए ढंक कर रख दें।
निश्चित समय के बाद मावा और मैदा दोनों को मिला कर तब तक फैंटें जब तक वो एकसार ना हो जाएं। अब आपकी जलेबी के लिए मिश्रण तैयार है।
चाशनी बनाएं:
केसर को 1 चम्मच पानी में भिगो दें ताकि वो अपना रंग छोड़ दे। अब किसी बर्तन में चीनी डालकर 1 कप और 2 टेबल स्पून पानी मिलाएं और चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनट के लिए पकाएं। चाशनी सही बनी है या नहीं ये देखने के लिए उसका एक ड्रोप किसी बर्तन में गिराकर, अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखें।अगर वो शहद की तरह चिपकती है तो आपकी चाशनी तैयार है। केसर पानी डाल कर गैस बंद कर दें।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, पूरी खबर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story