Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

क्या आपको पता है शर्ट में यह लूप क्यों होता है?

यह लूप शर्ट को सिकुड़न से बचाता है और ऐसे में शर्ट को सिर्फ धोकर, सुखाकर पहना जा सकता है।

क्या आपको पता है शर्ट में यह लूप क्यों होता है?
X
नई दिल्ली. अक्सर हम सभी रेडिमेड शर्ट पहनते हैं। लेकिन पहले के समय में लोग रेडिमेट शर्ट छोड़ कर सिलाई किए हुए शर्ट पहनते थे। लोगों का मानना था कि रेडिमेड से अच्छा सिलाई किए हुए कपड़े ज्यादा अच्छे होते हैं। क्या आपने अपने रेडिमेड शर्ट को पहनते वक्त उसपर गौर किया है? नहीं किया तो अब कर लिजिए। अगर आप रेडिमेड शर्ट पहनते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शर्ट के पीछे एक लूप होता है। यह लूप क्यों होता है, इस पर कम ही लोगों का ध्यान जाता है। जिन लोगों का ध्यान जाता भी है, उन्हें लगता है कि यह फैशन के लिए है। शर्ट की स्टाइल का ही हिस्सा है लेकिन ऐसा नहीं है।
शर्ट का यह हिस्सा एक खास वजह से होता है और इसकी एक बहुत बड़ी उपयोगिता भी है। यूं तो शर्ट के ट्रेंड में काफी तरह के बदलाव आए लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शर्ट का यह हिस्सा 1960 से है। जानकारों की मानें तो शर्ट के इस हिस्से को ईस्ट कोस्ट सेलर्स के लिए डिजायन किया गया था। ताकि वे अपने कपड़ों को बिना हैंगर के भी लटकाकर सुखा सकें।
इस लूप की एक और खासियत है। दरअसल, यह लूप शर्ट को सिकुड़न से बचाता है और ऐसे में शर्ट को सिर्फ धोकर, सुखाकर पहना जा सकता है। समुद्री जहाजों से होता हुआ यह ट्रेंड कुछ समय बाद महानगरों तक आ पहुंचा। 1960 में अमेरिका में ऑक्सफर्ड बटन डाउन शर्ट बनने लगीं और लोग इस लूप का इस्तेमाल जिम और स्पा सेंटर में करने लगे।
बाद में इस लूप को लॉकर लूप कहा जाने लगा और आज के समय में यह लूप दुनियाभर में बनने वाली शर्ट्स का हिस्सा है। एक सच्चाई यह भी है कि बहुत कम लोग ही हैं जो इस लूप का इस्तेमाल करते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें
ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story