गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं लेगेगी ''लू''
लगातार बढ़ते तापमान के कारण सूरज की रौशनी भी आंखों में चुभती है। साथ ही तेज गर्म हवाओं से लू लगने के चांसेस भी रहते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस तरह के मौसम में लापरवाही बरतने से आपको परेशानी हो सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 April 2018 10:32 AM GMT
इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण सूरज की रौशनी भी आंखों में चुभती है। साथ ही तेज गर्म हवाओं से लू लगने के चांसेस भी रहते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस तरह के मौसम में लापरवाही बरतने से आपको परेशानी हो सकती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपको लू न लगे और किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े तो उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। इन बातों को फॉलो करते हुए आप लू से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्याज के अलावा किचन की इन चीजों के इस्तेमाल से नहीं लगेगी लू, जानें क्या
लू से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- कोशिश करें कि दिन के समय घर से बाहन न निकलें।
- घर से निकलने से पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर निकलें।
- गर्मी में घर से बाहर निकलते समय कभी खाली पेट न निकलें।
- गर्मी के मौसम में कॉटन के ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय किसी कॉटन के कपड़े से अपना सिर ढक कर रखें।
- इसके अलावा आप छाता, टोपी या स्टोल भी यूज कर सकते हैं।
- घर का बना लस्सी, छाछ, नींबू पानी या आम का पना पीएं या ORS का घोल भी ले सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story