Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोहड़ी पर पंजाबी स्टाइल में ऐेसे सजाएं अपना घर, ये हैं बेस्ट आइडियाज

इस साल 14 जनवरी को लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार मकर संक्रांति से पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार मूल रूप से पंजाब में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। साल की पहली नई फसल आने की खुशी में लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार मनाने की पंरपरा है। इस त्यौहार को मनाने के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारियां करने लगते हैं, जिसमें घर को सजाना, नए-नए कपड़ों की शॉपिंग करना, फूले, मूंगफली, रेबड़ी और तिल से बनी चिक्की के साथ स्वादिष्ट पकवानों का मजा लिया जाता है। इसके अलावा रात के समय आग की परिक्रमा करते हुए खुशियां मनाते हैं।

लोहड़ी पर पंजाबी स्टाइल में ऐेसे सजाएं अपना घर, ये हैं बेस्ट आइडियाज
X

lohri 2019 Home decoration ideas For Lohri

इस साल 14 जनवरी को लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार मकर संक्रांति से पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार मूल रूप से पंजाब में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। साल की पहली नई फसल आने की खुशी में लोहड़ी 2019 (lohri 2019) का त्यौहार मनाने की पंरपरा है। इस त्यौहार को मनाने के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारियां करने लगते हैं, जिसमें घर को सजाना, नए-नए कपड़ों की शॉपिंग करना, फूले, मूंगफली, रेबड़ी और तिल से बनी चिक्की के साथ स्वादिष्ट पकवानों का मजा लिया जाता है। इसके अलावा रात के समय आग की परिक्रमा करते हुए खुशियां मनाते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक आपने
लोहड़ी 2019 (lohri 2019) पर घर को सजाने का तरीका नहीं सोचा है, तो आज हम आपको लोहड़ी 2019 (lohri 2019) पर घर सजाने के आइडिया और टिप्स बता रहे हैं।

Lohri 2019: जानिए भारत में क्यों मनाई जाती है 'लोहड़ी', क्या है इस पर्व का खास महत्व

लोहड़ी 2019 : घर को सजाने के आइडिया और टिप्स ....

1. कलरफुल डेकोरेशन करें

लोहड़ी के नाम से ही उल्लास और खुशी का एहसास होता है, ऐसे में इस त्यौहार की खुशियों को दुगुना करना है, तो लोहड़ी पर घर को रंग-बिरंगी झालर, लाइट्स, कैंडल्स, परदे और दुपट्टों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोहड़ी पर घर को सजाते वक्त हमेशा गहरे और खिले हुए रंगों को ही चुनें, हल्के और डल के रंगो का चुनाव भूलकर भी न करें।

2. पतंगों और खाट का करें इस्तेमाल

लोहड़ी पंजाब का मुख्य त्यौहार है। अगर आप लोहड़ी पर घर में कुछ पंजाबी स्टाइल की सजावट करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप पतंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही घर में मेहमानों के बैठने के लिए खाट की व्यवस्था करना सबसे अच्छा रहेगा। इससे आप शहर में भी लोहड़ी पर गांव का लुक बना सकते हैं।

3. मिठाईयों और खाने की टेबल लगाना न भूलें

कोई भी त्यौहार बिना खाने-पीने के खत्म नहीं होता है। इसलिए घर पर एक साइड में फूले, मूंगफली, रेबड़ी,तिल से बनी चिक्की, गजक और अन्य पकवानों वाली टेबल जरूर रखें। जिससे लोहड़ी पर खाते-पीते त्यौहार को मना सकें।

4. अलाव जरूर रखें

लोहड़ी के त्यौहार पर 'अलाव' यानि 'बॉनफायर' जरूर जलाएं, क्योंकि इसकी परिक्रमा करके ही लोहड़ी की पूजा पूरी मानी जाती है। इसलिए अलाव को घर में
रखना न भूलें।

5. म्यूजिक की करें व्यवस्था

लोहड़ी पर लड़कियां और महिलाएं लोकगीतों को गाते हुए गिद्दा करती हैं, साथ ही अलाव के चारों ओर चक्कर लगाते हुए खुशियां मनाती है, तो वही पुरूष और लड़के भांगड़े की धुन पर थिरकना पसंद करते हैं। इसलिए लोहड़ी की तैयारी में म्यूजिक की व्यवस्था जरूर करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story