Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शराब पीने की लत बढ़ा देती है लू के खतरे को

शरीर में पानी की कमी होने से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।

शराब पीने की लत बढ़ा देती है लू के खतरे को
X

इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग आमपन्ना, जूस, मठा, लस्सी, बेल का शर्बत जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। शरीर में पानी की कमी होने से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।

लू लगने के कई कारण बता रहे हैं एमडी मेडिसीन डॉ. सतीश कुमार ज्योति। डॉ. ने लू लगने के कारण एवं इसके निदान पर टिप्स दिया।

शराब पीना बढ़ाता है लू

डॉ. ने बताया कि लू लगने का बड़ा कारण है ड्रिंक का सेवन करना। लू की समस्या छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को घेरती है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब ऐसे लक्षणों के दिखने से इंसान लू की चपेट में आता है।

ऐसे करें लू लगने पर उपचार...

1. लू लगने पर सबसे पहले तो शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करें।

2. तत्काल ही लू लगने वाले इंसान को ठंडे में छांव में ले जाएं, उसे गर्मी से राहत देने के लिए एसी, कूलर एवं पंखे की हवा दें।

3. लू से बचने के लिए पानी का भरपूर सेवन करें, घर के बने ही ठंडे पेय पदार्थों का ही सेवन करें।

4. खाने में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन समेत सलाद का जमकर सेवन करें।

5. बाहर के जूस एवं शेक के बजाए ताजे रसीले फल खाएं।

6. गर्मी से राहत के लिए ढीले कॉटन कपड़े ही पहनें।

7. कोशिश करें कि गर्मी से राहत के लिए दो बार नहाएं ताकि शरीर में शीतलता बनी रहे

8. चाय, कॉफी पीने से बचें एवं ठंडे पेय पदार्थों का ही सेवन करें।

9. दोपहर एवं रात में हल्का एवं सुपाच्य भोजन ही करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story