सकारात्मक भावनाएं, बनाएं खुशहाल जीवन
सकारात्मक सोच बनाएं खुशहाल जीवन

X
???? ??????Created On: 22 Jan 2015 12:00 AM GMT
जीवनशैली
दिल्ली. खुशहाल जीवन की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन आज के व्यस्त जीवन में अकसर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में कुछ सकारात्मक भावनाओं को अपने जीवन में अपनाकर आप हमेशा खुशहाल रह सकती हैं।
सकारात्मक भावनाएं जीवन को संगीतमय बना देती हैं। ये न हों तो जीवन बड़ा नीरस हो जाता है। भावनाओं में ऐसी जीवनशक्ति होती है, जो जीवनरक्षक दवाओं में भी नहीं होती। इसलिए डॉक्टर और मनोविद मानते हैं कि एक बेहतरीन और सुखी जीवन के लिए सकारात्मक भावनाओं की जरूरत होती है। ये भावनाएं हमें भीतर से मजबूत और खुशहाल बनाती हैं।
प्यार की ताकत
प्यार में असीम शक्ति होती है। अपनों का प्यार मिले, तो हर समस्या और दुख को दूर किया जा सकता है। इंश्योरेंस कंपनियों का मानना है कि जिस व्यक्ति को जीवनसाथी प्यार से काम पर जाने के लिए विदा करते हैं, उसकी उम्र में 5 वर्ष का इजाफा हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो जो बच्चे प्यार के साए में परवरिश पाते हैं, वे अधिक स्वस्थ और खुश रहते हैं।
उम्मीद का दामन
अगर आपके जीवन में उम्मीद-उद्देश्य और अर्थ है, तो आप हमेशा खुश रहेंगी। अगर जीवन में ये न हों तो आप वक्त से पहले बूढ़े हो जाते हैं। हम सबको जीवन में एक बेहतर उद्देश्य चाहिए, जिसके लिए उम्मीद की जा सके, संघर्ष किया जा सके। बिना उद्देश्य के जीवन में खालीपन आ जाता है। अगर आपके जीवन में उम्मीद और उद्देश्य नहीं हैं तो किशोरावस्था के उन दिनों को याद कीजिए, जब महत्वाकांक्षाएं थीं, लक्ष्य थे। फिर देखें कि क्या उन्हें फिर से जागृत किया जा सकता है? आपकी उम्र चाहे जो हो, जीवन को खुशहाल बनाने के लिए ऑक्सीजन की तरह उद्देश्य और दिशा होना चाहिए।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, जीवन को खुशहाल बनाने वाले इम्पोर्टेंट टिप्स -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story