छोटे से नींबू के हैं कई फायदे, जानिए- नींबू पानी के 9 फायदे
स्वास्थय के गुणों से भरपूर है नींबू

नई दिल्ली. आप जानतें हैं की नींबू पानी से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे त्वचा की खूबसूरत बढ़ती है, शरीर को भी एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी ठीक बना रहता है। इसे हर मौसम में पिया जा सकता है, सर्दी हो या गर्मी। यह सभी मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाता है। जानिए इसके फायदे
1. इम्यून सिस्टम ठीक करता है
नींबू पानी शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद है। ये एसिडिटी या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से पेट को आराम दिलाता है। साथ ही, पेट को तमाम इन्फेक्शन्स से भी बचाता है। नींबू में विटामिन सी और एसकॉरबिक एसिड होता है, जिससे पेट ठीक रहता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व मौजूद हैं, जो पेट के बैक्टीरिया से लड़ते हैं और सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचाते हैं।
2. डाइजेशन में मदद
नींबू में ऐसे तत्व मौजूद हैं जिनसे डाइजेस्टिव सिस्टव से टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) खत्म हो जाते हैं। इसीलिए नींबू का रोज़ सेवन करना चाहिए। नींबू पानी से बदहजमी या पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे मिचली, हार्टबर्न और ब्लोटिंग (पेट में सूजन) से आराम मिलता है। अगर आप शरीर से फैट कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी नींबू बहुत उपयोगी है। इसके लिए नींबू को गुनगुने पानी में शहद के साथ लेना चाहिए।
3. पेट साफ करता है
एक स्टडी के अनुसार नींबू में ऐसे तत्व होते हैं, जिससे शरीर खासकर पेट में से विषैले तत्व साफ हो जाते हैं। यह सब नींबू में पाए जाने वाले साइट्रस के कारण होता है। इससे शरीर का खून भी साफ होता है। जिन लोगों को यूरिन से जुड़ी परेशानियां हैं, उनके लिए नींबू बहुत फायदेमंद है। मेडिकल स्टडी के मुताबिक नींबू पित्त, पत्थरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
4. स्किन को ग्लोंइग बनाता है
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्किन को क्लियर, हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे और रिंकल्स कम होते हैं। इसके साथ ही नींबू एज स्पॉट्स और स्कार्स को हल्का करता है। नींबू पानी चेहरे को फ्रेश बनाए रखता है, जिससे आप भी हमेशा खिले-खिले दिखते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App