Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर में ऐसे बनाएं राजस्थान की मशहूर ''लहसुन चटनी'', खाने में लगाएं स्वाद का तड़का

आपने आज तक लहसुन से बने कई सारे व्यंजनों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या कभी लहसुन की चटनी के बारे में सुना हैं। जी हां, राजस्थान में लहसुन की चटनी बनाई जाती है, जो बेहद भी मशहूर है। इसके अलावा लहसुन के फायदे के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ये हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही हमारे शरीर को बहुत सारी बीमारियों से भी बचाता है। लहसुन का सेवन करने से दिल, आंतों,फेफड़ों,पेट के कीड़े,स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता है।

घर में ऐसे बनाएं राजस्थान की मशहूर लहसुन चटनी, खाने में लगाएं स्वाद का तड़का
X
lehsun Chutney Recipe in hindi
आपने आज तक लहसुन से बने कई सारे व्यंजनों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या कभी लहसुन की चटनी के बारे में सुना हैं। जी हां, राजस्थान में लहसुन की चटनी बनाई जाती है, जो बेहद भी मशहूर है। इसके अलावा लहसुन के फायदे के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ये हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही हमारे शरीर को बहुत सारी बीमारियों से भी बचाता है। लहसुन का सेवन करने से दिल, आंतों,फेफड़ों,पेट के कीड़े,स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए आज हम आपको राजस्थान की मशहूर 'लहसुन चटनी' रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप अपने रोज के खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं। इसे घर में बनाना बेहद ही आसान है।

नींबू का अचार रेसिपी : घर पर ऐसे तैयार करें

लहसुन चटनी रेसिपी

1. सबसे पहले साबुत लाल मिर्च की डंठल तोड़ के धोकर पानी में आधा घण्टा भिगो देंगें।
2. इसके बाद टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब लहसुन को थोड़ा सा गर्म करें (आसानी छिलका उतरता है) और छील लें।
4. इसके बाद एक मिक्सर में साबुत लाल मिर्च,लहसुन,जीरा,साबुत धनिया,टमाटर और नमक डालकर दरदरा पीसे लें।
5. अब इस मिश्रण में अमचूर मिलाएं और एक बार फिर पीस लें या हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें।
6. अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें , उसमें जीरा और हींग डालकर भून लें।
7. इसके बाद इस भूने हुए हींग-जीरे में पीसी हुई लहसुन की चटनी मिलाएं और कुछ देर चलाते हुए पकाएं।
8. चटनी के पकने पर मिश्रण से घी अलग होने लगेगा।
9. अब तैयार राजस्थान की मशहूर 'लहसुन चटनी' को एक बॉउल में निकालें और मनपसंद खाने के साथ खाएं।

सुझाव :

1. अगर आप 'लहसुन चटनी' का स्वाद बढ़ाना चाहते है, तो इसे सिल बट्टे पर बनाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story