रात के बचे दाल-चावल से ऐसे बनाएं गर्मागरम परांठा
आप बचे हुए दाल और चावल से कटलेट और रोल्स भी बना सकते हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रात में अगर प्रॉपर खाना बने तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि खाना बचेगा नहीं। हर घर में रात में बना हुआ दाल और चावल बच ही जाता है और सुबह फेंकना पड़ता है। लेकिन अब आप इन बचे हुए खाने को फेंकने की बजाय इनसे टेस्टी डिश बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बचे हुए दाल और चावल से परांठा बनाने की आसान विधि..
आवश्यक सामाग्री
दाल- एक कटोरी(जो बची हुई हो)
चावल- 2 कटोरी
गेहूं का आटा- 2 कटोरी
नमक- स्वादानुसार
तेल या घी- (परांठा सेंकने के लिए)
जीरा- आधा छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं बचे हुए दाल और चावल से परांठा
- सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा आटा लेकर उसमें जीरा, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं।
- अब इसमें रात के बचे हुए दाल डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद आपने जो दाल और चावल को मिक्स किया है। उससे आंटा गूंथ लें। आंटे को लगभग 20 मिनट तक ढंककर रख दें।
- अब एक एक करके लोई तोड़कर बेलते जाएं।
- धीमी आंच पर परांठा सेकें।
- जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाए तो उसे एक अलग से प्लेट पर निकाल लें।
- अब गर्मागरम परांठे को दही, सॉस और चटनी के साथ खाएं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story