पापड़ से बनाएं ये लजीज सब्जी, लगेंगे सिर्फ 20 मिनट
पुराने बचे पापड़ को आप ये सोचकर फेंक देते हैं कि वे खराब हो गए हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. खाने के साथ पापड़ तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी पापड़ की सब्जी खाई है। अक्सर पापड़ के नरम होने पर आप उन्हें खराब मानकर फेंक देते हैं। लेकिन इस रेसिपी को पढ़कर आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं लजीज पापड़ की सब्जी बनाने के आसान विधि..
आवश्यक सामग्री
पुराने पापड़- 5-6
राई- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 चौथाई चम्मच
टमाटर- 2 बारीक कटे हुए
दही- 2 कप
सब्जी मसाला- 1 छोटा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च- 2-3 साबुत
हल्दी- एक चौथाई चम्मच
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं पापड़ की सब्जी-
- पापड़ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- अब धीमी आंच में करीब 2 कप पानी डालकर उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें पापड़ डालकर उबाल लें। करीब 3 से 4 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- अब पापड़ को पानी से अलग कर लें।
- अब एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर रखें। इसमें लाल मिर्च, राई और जीरा डालकर तड़का लगा लें।
- बाद में इसमें टमाटर, दही, मसाला, हल्दी, नमक डालकर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
- अब उबले हुए पापड़ डालकर 2-3 मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें।
- अगर आपको इसमें रस चाहिए तो इसमें पानी डाल दें। और थोड़ी देर पकने दें।
- पापड़ की सब्जी तैयार है। अब आप रोटी या चावल के साथ आराम से इस लजीज सब्जी का स्वाद लें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story