Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर नहीं पसंद है लौकी की सब्जी तो ऐसे बनाएं क्रिस्पी ''लौकी का पराठा''

ज्यादातर लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं होती है। ऐसे में वह लौकी नहीं खाना चाहते हैं। लेकिन हरी सब्जी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ऐसे में आप लौकी का पराठा बनाकर बच्चों तक लौकी के मिनरल्स पहुंचा सकती हैं।

अगर नहीं पसंद है लौकी की सब्जी तो ऐसे बनाएं क्रिस्पी लौकी का पराठा
X

Lauki Ka Paratha Recipe : ज्यादातर लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं होती है। ऐसे में वह लौकी नहीं खाना चाहते हैं। लेकिन हरी सब्जी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ऐसे में आप लौकी का पराठा बनाकर बच्चों तक लौकी के मिनरल्स पहुंचा सकती हैं।

इस तरीके से लौकी का पराठा बनाने पर वह बहुत क्रिस्पी बनते हैं, जिसे बच्चे बहुत चाव से खाएंगे। लौकी का पराठा आप बच्चों को स्कूल टिफिन में भी दे सकती हैं। जानें रेसिपी-

'लौका का पराठा' के लिए सामग्री

  1. गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  2. लौकी- 2 कप (300 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
  3. घी- 4-5 टेबल स्पून
  4. हरा धनिया- 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  5. हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  6. जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
  7. नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: शाही टुकड़ा रेसिपी: गर्मी में मेहमानों को 'शाही टुकड़ा' से करें चिल

'लौका का पराठा' ऐसे बनाएं

  1. लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में कद्दूकस की हुई लौकी डालें।
  2. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  3. अब थोड़ा पानी और 1 छोटा चम्मच घी डाल कर अच्छे से आटा गूंथ लें।
  4. आटे को 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  5. इसके बाद थोड़ा सा घी लेकर आटे को एक बार फिर से मसल लें।
  6. गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें।
  7. आटे से लोइयां बनाकर मनचाहे आकार में पराठा बेल लें।
  8. इसके बाद तवे पर घी डालकर चिकना करें और पराठे को दोनों तरफ सेंके।
  9. इस तरह तैयार है लौकी का पराठा। इसे आप हरी धनिये की चटनी, दही, अचार या किसी सब्जी के साथ परोस सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story