इन दिनों ट्रेंड में हैं ऐसी कुर्तियां, समर सीजन में इन कुर्तियों के साथ खुद को दें कूल लुक
अलग-अलग ओकेजन पर आप अपनी पसंद की कुर्ती कैरी करती हैं। फिर इसके साथ दुपट्टा, लेगिंग टीमअप करती हैं। इन दिनों कुर्तियों में ऐसे नए डिजाइन भी आ रहे हैं, जिससे इन्हें फुल ड्रेस के तौर पर पहना जा रहा है। कुर्तियां हर एज ग्रुप की लड़कियों और महिलाओं पर फबती हैं।

अलग-अलग ओकेजन पर आप अपनी पसंद की कुर्ती कैरी करती हैं। फिर इसके साथ दुपट्टा, लेगिंग टीमअप करती हैं। इन दिनों कुर्तियों में ऐसे नए डिजाइन भी आ रहे हैं, जिससे इन्हें फुल ड्रेस के तौर पर पहना जा रहा है। कुर्तियों के अनोखे अंदाज के बारे में फैशन डिजाइनर मीनाक्षी खंडेलवाल पूरी जानकारी दे रही हैं।
कुर्तियां हर एज ग्रुप की लड़कियों और महिलाओं पर फबती हैं। इन्हें आमतौर पर लेगिंग्स, जींस, प्लाजो, पैंट्स के साथ कैरी किया जाता है।
लेकिन इन दिनों फ्लोर लेंथ, लॉन्ग लेंथ, नी लेंथ की कुर्तियां भी फैशन में इन हैं। इन्हें एक कंप्लीट ड्रेस की तरह कैरी किया जा रहा है।
इससे आपकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लग जाते हैं। लेकिन ऐसा तभी होगा, जब फ्लोर लेंथ कुर्तियों के साथ ज्वेलरी, फुटवियर कैरी करते वक्त अलर्ट रहा जाए।
अनारकली कुर्ती
इन दिनों फ्लोर लेंथ की कॉटन अनारकली कुर्ती को सिंगल पीस की तरह पहना जा रहा है। यह आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देती है। अनारकली कुर्ती डिफरेंट प्रिंट में मिल जाएगी। इन कुर्तियों के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल को टीमअप कर सकती हैं।
स्ट्रेट फिट कुर्ती
आजकल लॉन्ग स्ट्रेट फिट कुर्ती को भी सिंगल अटायर की तरह कैरी किया जा रहा है। लेकिन स्ट्रेट फिट कुर्ती आपके साइज से थोड़ी सी लूज हो, तभी आपकी पर्सनालिटी अट्रैक्टिव बनेगी। साथ ही आप कंफर्टेबल फील करेंगी।
इन दिनों स्ट्रेट फिट कुर्ती के साथ बेल्ट का इस्तेमाल हो रहा है। इससे स्ट्रेट फिट कुर्ती को शर्ट ड्रेस जैसा लुक मिलता है। इसके अलावा स्नीकर फुटवियर को भी इन कुर्तियों के साथ पसंद किया जा रहा है। इस अटायर को आप कॉलेज, फ्रेंड्स गेट-टूगेदर में कैरी कर सकती हैं।
इंडो-वेस्टर्न कुर्ती
यह कुर्ती इंडियन स्टाइल, वेस्टर्न ट्रेंड का बेहतरीन फ्यूजन है। इसमें लॉन्ग के साथ-साथ नी लेंथ कुर्ती भी आती हैं। इन्हें कैरी कर आप एलीगेंट लुक पा सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न कुर्ती लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप चाहें तो कुछ पसंदीदा एसेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।
रखें ध्यान
- प्रिंटेड कुर्ती पहन रही हैं, तो इसके साथ प्लेन स्कार्फ और लोफर शूज कैरी करें। इससे आपका लुक कंप्लीट नजर आएगा।
- प्रिंटेड कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर का प्लेन स्कार्फ भी टीमअप कर सकती हैं।
- प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड स्कार्फ कैरी करें।
- अलग-अलग तरह की फ्लोर लेंथ कुर्तियों के साथ फैशनेबल जंक ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App