रात को देर से सोने के भी हैं कई फायदे, बढ़ता है आईक्यू लेवल
देर तक रात में जागने वाले ज्यादातर स्मार्ट और चालाक होते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 March 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. ये तो आपने जरूर सुना-पढ़ा होगा कि रात में देर से सोने पर शरीर और सेहत को पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि इसके कुछ फायदे भी हैं। अगर आप भी देर रात तक जागते हैं तो खुश हो जाइए, इसके कई फायदे हैं।
इसे भी पढ़ें : टूथपेस्ट कैसे बनता है, कहीं आपके पेस्ट में हड्डियां तो नहीं
1. रात में देर से सोने वाले लोग ज्यादा कलात्मक होते हैं। तब तक दिनभर की उधेड़बुन दिमाग से निकल चुकी होती हैं तो आपके दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आते हैं।
2. देर तक रात में जागने वाले ज्यादातर स्मार्ट और चालाक होते हैं। शोध कहते हैं कि उनका आईक्यू लेवल ज्यादा होता है।
3. यही नहीं, वे ज्यादा जिज्ञासु, बहादुर और उत्साही होते हैं। यानी वे आधी रात कोई भी डरावनी फिल्म आराम से देख सकते हैं।
4. ऐसे लोग एक वक्त पर कई काम फटाफट कर लेते हैं। जाहिर है जब देर से सोएंगे तो देर से उठेंगे, फिर काम या स्कुल जाने में लेट होगा। गजब स्पीड में काम करते हैं फिर तो!
5. ये वो लोग होते हैं जिनकी सारी पढ़ाई या काम आखिरी रात में होता है फिर भी बखूबी कर लेते हैं। डेडलाइन तो जैसे इनके लिए बच्चों का खेल है।
6. रात में जागने वालों की सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है।
7. इन्हें खुद के साथ अकेले वक्त बिताने का मौका मिलता है। जब आस पास सब सो जाएंगे, तो आप अकेले जो चाहें, जैसे चाहें कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story