घर पर बनाएं गन्ने के रस के फ्लेवर वाली ठंडी-ठंडी लस्सी
चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो उसका अलग मजा होता है। लेकिन जरा सोचिए अगर ये लस्सी गन्ने के रस के फ्लेवर के साथ बने तो उसका मजा दोगुना हो जाएगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको लस्सी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे गन्ने के रस के साथ बनाया जाएगा।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Jun 2018 2:20 PM GMT
चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो उसका अलग मजा होता है। लेकिन जरा सोचिए अगर ये लस्सी गन्ने के रस के फ्लेवर के साथ बने तो उसका मजा दोगुना हो जाएगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको लस्सी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे गन्ने के रस के साथ बनाया जाएगा।
गन्ने के रस के साथ बनी ये लस्सी बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी। एक बार घर में लस्सी का ये स्टाइल जरूर ट्राई करें। जानें रेसिपी-
लस्सी के लिए सामग्री
- गन्ने का रस: 250 मिली.
- ताजा दही: 100 ग्राम
- शहद: 1 बड़ा चम्मच
- गुलाब जल: 1 छोटा चम्मच
- कटा पिस्ता: 1 छोटा चम्मच
- कुटी बर्फ: 2 बड़े चम्मच
विधि
- कटा पिस्ता छोड़कर सभी सामग्री मिक्सी में डालें और अच्छी तरह से ग्राइंड करें।
- गिलास में डालें और कटा पिस्ता बुरक कर ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें।
प्रस्तुति : ओपी गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story