तरबूज हेल्थ और सौंदर्य दोनों के लिए है फायदेमंद
तरबूज हेल्थ और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है।

तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में पानी की मात्रा 90% तक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज हेल्थ और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं रसीले तरबूज को खाने के क्या हैं फायदे...
1. तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
2. तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
3. तरबूज पानी की कमी को पूरा करता है। शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है।
4. तरबूज आंखों को स्वस्थ बनाए रखता है। लाइकोपीन एवं विटामिन ए आंखों को सुरक्षित रखता है।
5. तरबूज कैंसर के वार से बचाता है।
6. गर्मियों में जल्दी थकान महसूस होने लगती है। तरबूज खाने से एनर्जी बूस्ट होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App