पिता बनने की ये है सही उम्र, ना करें ये काम
पिता बनने की एक सही उम्र होती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Aug 2017 6:19 PM GMT
अगर आप अपने परिवार में किसी नए सदस्य को लाने की सोच रहे हैं, लेकिन प्रजनन क्षमता मे कमी की वजह से प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है तो जरूरी नहीं इसकी वजह महिला हो।
कई बार पुरुषों में इनफर्टिलिटी की वजह से भी परेशानी आती है। इसे पुरुषों में बांझपन भी कहा जाता है।
कई बार पुरुष ऐसे काम करते हैं जिनसे उनकी प्रजनन क्षमता में कमी आ जाती है।
बाद में पिता बनने के वक्त खामियाजा उठाना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- दही की लस्सी दूर करती है पेट से जुड़ी बीमारियां
1. स्ट्रेस
- बहुत अधिक तनाव, थकान आपकी प्रजनन क्षमता पर असर डालते हैं।
- यह मानसिक दबाव के कारण भी हो सकता है।
2. शराब और धुम्रपान
- शराब, धुम्रपान और ड्रग्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से बांझपन का खतरा रहता है।
3. हाई बल्ड प्रेशर
- हाई बल्ड प्रेशर और दिल की बीमारी भी इनफर्टिलिटी का कारण होता है।
4. हार्मोन
- मर्दों के हार्मोन में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है तो शुक्राणु की कमी होती है।
इसे भी पढ़ें- इन योगासन से दूर होगा आपका हमेशा के लिए कमर दर्द
5. डायबिटीज
- कई शोध इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि डायबिटीज शुक्राणुओं के स्तर को नुकसान पहुंचाता है।
- इससे शुक्राणुओं के चाल और गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story