कलौंजी से किया जा सकता है हर मर्ज का इलाज
कलौंजी बालों की समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण है।

आजकल बीमारियां दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। खान-पान भी लोगों का इस तरह का हो गया है जिसमें पौष्टिक तत्व होते नहीं है। ऐसे ही हर मर्ज का इलाज कलौंजी से किया जा सकता है। बालों की समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण है। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे...
1. कलौंजी के तेल में ऑलिव ऑयल और मेंहदी पाउडर को मिलाकर हल्का गर्म करें। इस तेल से सप्ताह में दो बार मसाज करने से गंजेपन की समस्या दूर होती है।
2. कलौंजी का सेवन डायबिटीज से सुरक्षा देता है। साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है।
3. कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा कलौंजी अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
4. कलौंजी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होते हैं।
5. अगर आपको कफ की समस्या है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
6. सुबह के समय खाली पेट इसका इस्तेमाल करना कहीं अधिक फायदेमंद होता है। शरीर से टॉक्सिन निकाल देता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App