बहुत फायदेमंद है गन्ने का रस, लेकिन पीते वक्त ये छोटी सी गलती इसे जहर बना सकती है
इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फास्फोरस।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 May 2017 1:54 PM GMT
गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा पेय पदार्थों में गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। गन्ने के रस को सेहत के लिहाज से बेहद गुणकारी बताया जाता है।
इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फास्फोरस। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पीएं ये 6 कूल चाय
लेकिन आप आंख मूंदकर इसे नहीं पी सकते। इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को भी बिगाड़ सकता है जिससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि समय रहते ही संभल जाएं और जान लें इसके नुकसान -
1. गन्ने का रस कभी भी सादा न पिएं, इसमें चुटकी भर नमक मिलाएं। क्योंकि सादा पीने से गले में खराश हो सकती है।
2. गन्ने के रस को बिना बर्फ के पिएंक्योंकि दुकानों पर मिलने वाले रस में अक्सर कई दिनों की बर्फ का इस्तेमाल भी होता है। इसलिए यदि बर्फ गंदे पानी से बनी हो तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
3. देर तक रखे हुए गन्ने के रस को न पिएं। इसे हमेशा अपेन सामने ताजा ही बनवाकर पिएं। वरना गले में टॉक्सिन्स पैदा हो सकते हैं जिससे आपको इनडाइजेशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है लहसुन
4. डायाबिटीज के मरीजों को गन्ने के रस से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर काफी मात्रा में होता है।
5. यदि गन्ने का रस हमेशा साफ-सफाई वाली जगह से ही पिएं। क्योंकि गंदगी वाली जगह पर पीने से आप पीलियां से रोग से ग्रस्त हो सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story