शहद में डूबा हुआ लहसुन बचा सकता है आपकी ''जान''
इन दोनों के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा नहीं रहता।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. लहसुन कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने का एक रामबाण ईलाज है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन के फायदे तो हम आपको पहले ही बका चुके हैं, लेकिन आज हम आपको शहद में डूबे हुए लहसुन के कुछ लाभ बताएंगे जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।
> इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है, जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाता है। इसको खाने से सर्दी-जुकाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है। इन दोनों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करता है।
ये भी पढ़ें- सेब ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं बड़े फायदे
> नहीं होगा संक्रमण
यदि आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।
> इस पेस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से राहत मिलेगी। लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सकुर्लेशन ठीक ढंग से काम करने लगता है। जो दिल के लिए काफी फायदेमंद है। इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सकुर्लेशन ठीक रहता है।
ये भी पढ़ें- नहीं जानते होंगे अंगूर खाने के ये फायदे
> दांतों की समस्या दूर होगी
अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो होगी। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते हैं। इनमें मौजूद फास्फोरस से दांत मजबूत रहते हैं। इतना ही नहीं, यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। लहसुन और शहद में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट्स कैंसर के मरीज के लिए बेहतर है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story