घर पर बनाकर रोज खाएं चटपटा नींबू का भरवां आचारः रेसिपी
रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर पक जाते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Jun 2017 6:17 PM GMT
जब कभी घर में सब्जी मन-पसंद नहीं बनती तो, सोचना पड़ता है रोटी किसके साथ खाई जाएं।
रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर पक जाते हैं। तो आप घर पर नींबू का चटपटा आचार बनाकर रोज खा सकते हैं।
नींबू का भरवां आचार का नाम सुनते ही मुंह पानी आने लगता है।
जब ना बने घर में मन-पसंद सब्जी तो खाएं, नींबू का भरवां आचार।
आइए आपको बताते हैं नींबू के आचार की रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- आप रायता को इस तरह से बनाकर बना सकते हैं टेस्टीः रेसिपी
सामग्री-
- 20 नीबू
- 20 ग्राम काली मिर्च
- 20 ग्राम सोंठ
- 20 ग्राम छोटी इलाइची
- 5 ग्राम काला जीरा
- 5 ग्राम सफ़ेद जीरा
- 5 ग्राम बड़ी पीपल
- 5 ग्राम जावित्री
- 2 ग्राम जायफल
- दालचीनी 1 इंच टुकड़ा
- 10 ग्राम अजवाइन
- सेंधा नमक 1 बड़ा चम्मच
- काला नमक 1 छोटा चम्मच
- 10 नीबू का रस
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाकर चाय के साथ खाएं रोज खस्ता पापड़ीः रेसिपी
विधि-
- नीबू में ऊपर से नीचे तक आधा चीरा लगाएं, नीचे से जुड़ा रखें, फिर क्रास में चीरा लगाएं।
- अजवाइन को छोड़कर बाकी मसाले हल्का सा भूनकर पीस लें।
- अब अजवाइन को भी मसाले में मिला दें।
- नमक, मसाले नीबू में भरकर जार में नीबू के कटे भाग को ऊपर की तरफ करके रख दें।
- फिर नीबू का रस ऊपर डालकर जार को बंद करके 20 दिन तक धूप में रखें।
- अचार तैयार हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story