Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर पर बनाएं टेस्टी कच्चे आम के चटपटे पकौड़े- रेसिपी

कच्चे आम को नमक के साथ खाने का अलग मजा होता है।

घर पर बनाएं टेस्टी कच्चे आम के चटपटे पकौड़े- रेसिपी
X

कुछ लोगों को आम बहुत पसंद होते हैं। कच्चे आम का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है।

कच्चे आम को नमक के साथ खाने का अलग मजा होता है।

जब इसके पकौड़े खाने को मिल जाएं तो इसका मजा दोगुना हो जाता है।

आइए आपको बताते हैं कच्चे आम के पकौड़े की रेसिपी के बारे में...

सामग्री-

1. छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए 2 कच्चे आम

2. दो कप बेसन

3. 3-4 चुटकी बेकिंग सोडा

4. लाल मिर्च

5. ऑयल

6. 2 चम्मच अजवाइन

विधि-

सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, लाला मिर्च पाउडर, अजवाइन, बेकिंग सोडा और नमक और आवश्कतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमी आंच में गर्म करें।

जब ये गर्म हो जाएं, तो आम के एक टुकड़े को फेटे हुए बेसन में डालकर कड़ाही में डालें और फ्राई कर लें।

जब यह हल्के ब्राउन हो जाएं, तो इसे निकाल लें। आपके पकौड़े बनकर तैयार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story