अगर कुछ चटपटा खाने का है मन, तो झटपट बनाएं सोयाबीन कबाब
सोयाबीन कबाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

मौसम बदलते ही लोग अपने खाने-पीने का टेस्ट बदल देते हैं। गर्मी के दिनों में ज्यादा तली-भुनी चीजों को खाने से डॉक्टर मना करते हैं, लेकिन मौसम में ठंडक आते ही लोगों का चटपटा खाने का मन करने लगता है।
सोयाबीन कबाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इन दिनों घर में महिलाएं इस डिश को बहुत बना रही हैं।
हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जब अपने अगले कॉलम के लिए महावीर नगर के हाउस वाइफ पार्वती बत्रा से मिली, तो उन्होंने अपनी खास डिश सोयाबीन कबाब बनाने की विधि शेयर की।
सामग्री-:
सोयाबीन और चने की दाल, प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च, हल्दी, चाट मसाला, तेल, नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि-:
तीन-चार घंटे पहले दाल को भिगों दें। भिगोने के बाद दाल को मिक्सर में पीस लें। इसके बाद प्याज को बारीक काटकर मिला दें।
इसके बाद हरी धनिया, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च, हल्दी सभी सामग्री को अच्छे से मिला दें।
मिलाने के बाद उसे कबाब का शेप बनाएं। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके कबाब को फ्राई करें।
फ्राई करने के बाद टमाटर सॉस व हरी चटनी के साथ गरमा-गर्म स्वादिष्ट सोयाबीन कबाब को सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App