Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर में 10 मिनट में बनाएं शेजवान नूडल्स सैंडविचः रेसिपी

घरों में नाश्ते में ब्रेड से ढेरों डिशेज बनते हैं।

घर में 10 मिनट में बनाएं शेजवान नूडल्स सैंडविचः रेसिपी
X

घरों में नाश्ते में ब्रेड से ढेरों डिशेज बनते हैं। इसमें सैंडविच प्रमुख है। अपने अगले कॉलम के लिए हरिभूमि की तड़का लाइव टीम अवंति विहार निवासी स्टूडेंट महक तलरेजा से मुलाकात करने गई, तो उन्होंने टीम को शेजवान नूडल्स सैंडविच बनाने की विधि बताई...

सामग्री-

1 पैकेट नूडल्स, 4 ब्रेड स्लाइस, 1 कप सेजवान चटनी, 1 क चिली सॉस, 3 हरी मिर्च, आधा कटोरी पत्ता गोभी कटा, 1, शिमला मिर्च कटा, 1 बड़ा प्याज, गार्निश करने के लिए हरा धनिया, फ्राई के लिए ऑइल अंदाज से, नमक स्वादानुसार।

विधि-

सबसे पहले नूडल्स को एक पॉट में लेकर उबाल कर रख लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें पहले हरी मिर्च को छौंक देकर इसमें लंबे स्लाइस में कटे प्याज को लाइट फ्राई कर लें। अब पत्ता गोभी एवं शिमला मिर्च को धोकर लंबे स्लाइस में काटकर इसे भी लाइट फ्राई कर लें। अब इसमें उबले हुए नूडल्स को डालकर इसमें नमक डालकर मिला लें।

अब इसे हरा धनिया से डेकोरेट करके मसाला रेडी कर लें। अब ब्रेड के स्लाइस को लेकर इसे दोनों ओर शेजवान चटनी के बाद चिली सॉस लगाकर इसके ऊपर मसाले को डालकर फैलाकर इसे टोस्टर में 2 से 3 मिनट तक ग्रील कर लें या तवे में सेंक भी सकती हैं।

अब इसे टोमैटो सॉस, खजूर एवं गुड़ की चटनी के साथ सर्व करें। खाने में यह बड़ा ही मजेदार एवं चटपटा होता है। इसे कभी भी बनाया जा सकता है। अक्सर नाश्ते के लिए यह बेस्ट विकल्प है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story