मिनटों में बनाएं मशहूर राजस्थानी बाटी इस अासान रेसिपी के साथ
हर राज्य की अपनी मशहूर डिश होती है।

हर राज्य की अपनी मशहूर डिश होती है। खाने के मामले में राज्य की पहचान वहां के पॉपुलर व्यंजन से बनती है।
इसे भी पढ़ें- आप रायता को इस तरह से बनाकर बना सकते हैं टेस्टीः रेसिपी
तो हम आज आपको राजस्थान की स्वादिष्ट डिश के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम राजस्थानी मसाला बाटी है। आइए आपको बताते हैं राजस्थानी बाटी की रेसिपी के बारे में...
सामग्री-
बारीक कटी अदरक
साबुत धनिया
एक छोटा चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स
1/2 चम्मच अमचूर
हींग
1/2 चम्मच कस्तूरी मेथी
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच कटी हरी मिर्च (आधा चम्मच)
1/2 चम्मच हरा धनिया
देसी घी
2 चम्मच सूजी (दो छोटे चम्मच)
गेहूं का आटा
3-4 उबले हुए आलू
कुकिंग ऑयल
विधि-
सबसे पहले एक बाउल में चार बड़े चम्मच गेहूं का आटा लें। इसमें दो छोटे चम्मच सूजी डालें। अब इसे पानी से गूंथ लें।
आटा भीगने के बाद इसमें थोड़ा सा घी डालें। इस आटे को 10-15 मिनट के लिए रख दें।
आलू का मसाला-
सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। पैन में थोड़ा सा तेल डालें। अब इसमें हाथों से क्रश कर के साबुत जीरा डालकर पकने दें।
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, गरम मसाला, कस्तूरी मेथी, अमचूर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें दो चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें। अब मसाले को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटे 'दही के कबाब' :रेसिपी
बाटी बनाने के लिए-
सबसे पहले आटे की गोल-गोल लोइयां बना लें। लोई पर थोड़ा सा तेल लगाकर हाथ से फैलाएं।
इसमें आलू का मसाला भरकर बंद कर दें। ऐसे ही पूरे आटे की बाटियां बना लें।
घी गर्म होने पर इसमें बाटियां डालें। इन्हें सुनहरा रंग का होने तक तलें। लीजिए तैयार है आपकी गरमा गरम मसाला बाटी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App