फ्राइड राइस नहीं अब खाएं स्पेशल पुदीना राइस: रेसिपी
आमतौर पर पुलाव सबको पसंद होते हैं।

आमतौर पर पुलाव सबको पसंद होते हैं। रोज खाने में चावल खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। पुलाव कई तरीकों से बनाए जा सकते हैं। ऐसे ही आप घर में स्वादिष्ट पुदीना राइस बना सकते हैं।
पुदीना राइस बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। आइस आपको बताते हैं इसकी रेसिपी...
सामग्री-
1. 1 कप बासमती चावल
2. 1 कप पुदीने की पत्तियां
3. एक कटोरी धनिया पत्तियां
4. हरी मिर्च बारीक कटी हुई
5. एक प्याज बारीक कटी हुई
6. 1 टी स्पून अदरक बारीक कटा हुआ
7. लहसुन की 4 कलियां
8. थोड़ा-सा नींबू का रस
9. 3 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल
10. 3 छोटी इलायची
11. 4 लौंग
12. 1 दालचीनी का टुकड़ा
13. 1 तेज पत्ता
14. स्वादानुसार नमक
15. तेल या घी
विधि-
सबसे पहले चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद चावल को गैस पर रख कर मध्यम आंच पर उबाल लें। जिस बर्तन में चावल उबाल रहे हैं उसे ढक दें।
फिर चावल को एक छलनी में निकालकर इसका पानी अलग कर दें। अब पुदीना, हरा धनिया, नींबू रस, अदरक, लहसुन, और नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद गैस पर पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और छोटी इलायची का तड़का लगाएं।
फिर प्याज और हरी मिर्च डालें। मध्यम आंच पर पकाएं। अब इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद पैन में उबले चावल और नमक डालकर मिक्स करें। 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App