अब घर पर बनाएं अंडे का नहीं हेल्दी और टेस्टी आटे का केकः रेसिपी
आटा केक सभी तरह से फायदेमंद है।

कई बार हमारे मन में ये सवाल उठते है कि केक में अंडा तो नहीं है, और इसी कारण हम किसी भी तरह का केक नहीं खाते हैं।
इसी भ्रांति या कहें डर को आज खत्म किया जाता है, कंचनजंगा निवासी गरिमा राही हरिभूमि के तड़का कॉलम में आटे का केक आपके सामने पेश कर रही है।
ये केक सभी तरह से फायदेमंद है। पहला कि इसे घर पर कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है।
दूसरा कि यह दूसरे केके के ज्यादा फायदेमंद और टेस्टी रहता है, दूसरे केक में अंडे हो सकते हैं, आटा केक ब्रेड से ज्यादा ताजा रहता है।
इसे भी पढ़ें- खाने को इन टिप्स से बनाएं स्वादिष्ट
सामग्री-
गेहूं का आटा 200 ग्राम (1.5 कप), मक्खन या घी 80 ग्राम (आधा कप से कम), कन्डेंस्ड मिल्क 1 कप (200 ग्राम), दूध 1 कप (200 ग्राम), काजू 50 ग्राम (एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ), किशमिश 40- 50 (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिए), चीनी 100 ग्राम (आधा कप पिसी हुई), बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच, बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच।
विधि-
- आटा, घी को पिघला लीजिए, चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिए, घी और चीनी मिलाइए, 2-3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटिए।
- मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फेट कर मिला लीजिए। आटा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए (गुठलियां नहीं रहनी चाहिये)।
- दूध को थोड़ा थोड़ा डालिए और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिए। मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो, मिनट तक फेंटिए और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए।
- केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिए और थोड़ा सा आटा डालकर चारों ओर फैलाइए। मैदे की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आए। केक के लिए तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिए।
- ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिए, केक के बर्तन को ओवन में रखिए और 25 मिनट के लिए इस तापमान पर केक को बेक करने के लिए सैट कर दीजिए।
- 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डिसे कीजिए और 20 मिनट तक केक बेक करने के लिए रखिए। केक को निकाल कर चेक कीजिए।
- केक में चाकू की नोक गड़ाइए और देखिए कि वह चिपकती है या नहीं। यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है, तब उसे 10 मिनट और बेक कीजिए और चेक करके ओवन बन्द कर दीजिए केक बन चुका है।
- बिना अंडे का केक तैयार है, केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिए और प्लेट में निकालिए।
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं लजीज और हेल्दी थालीपीठ डिश- रेसिपी
केक को मन चाहे आकार में काटिए और परोसिए। इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App