Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी में बनाएं 5 तरह की टेस्टी फ्रूट्स आइसक्रीमः रेसिपी

डिफरेंट फ्रूट्स से बनने वाली आइसक्रीम की रेसिपी।

गर्मी में बनाएं 5 तरह की टेस्टी फ्रूट्स आइसक्रीमः रेसिपी
X

बच्चे हों या बड़े, गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना सभी को भाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि कूल-कूल आइसक्रीम में फ्रूट्स का टेस्ट भी मिल जाए तो आप घर पर ही ऐसी आइसक्रीम बना सकती हैं। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं डिफरेंट फ्रूट्स से बनने वाली आइसक्रीम की रेसिपी।

1. बनाना चॉकलेट आइसक्रीम

सामग्री-

पके केले 2, चीनी 1/2 कप, फुल क्रीम-मलाई 1 कप, चॉकलेट 2 बडे चम्मच (कद्दूकस की हुई), दूध 1 कप, चोको चिप्स 2 चम्मच।

विधि-

पहले केलों को छीलकर नॉन स्टिक पैन में डालें। ऊपर से चीनी डालें। एक मिनट तक पकाएं। साथ ही केले भी मैश करती रहें। जब यह मिश्रण हल्का भूरा हो जाए, तब आंच से उतार लें। ठंडा होने पर इसमें फुल क्रीम मलाई मिलाकर फेंटें। इसके बाद चॉकलेट और दूध मिलाएं। अच्छी तरह फेंट करजमने के लिए फ्रीजर में रखें। चार-पांच घंटे बाद तैयार आइसक्रीम निकालें ऊपर से चोको चिप्स डालें, बाउल में सजाकर सर्व करें।

2. स्वीटकॉर्न आइसक्रीम

सामग्री-

दूध 1/2 लीटर, चीनी 200 ग्राम, स्वीटकॉर्न : 1 कटोरी, केसर के धागे : 4, नमक : चुटकी •ार, काजू : थोडेÞ से, किशमिश-पिस्ता-बादाम : थोड़े से महीन कटे हुए, बटर स्कॉच क्रीम : 3-4 चम्मच, बटर : 1/2 छोटा चम्मच।

विधि-

एक पैन में बटर स्कॉच क्रीम और बटर डालकर गर्म करें। इसमें चीनी और नमक डालकर चलाएं। पिघलने पर मेवे मिलाकर आंच से उतार कर ठंडा करें। स्वीटकॉर्न महीन पीस लें। अब छलनी की मदद से छानकर उनका जूस निकाल लें। दूध में स्वीटकॉर्न जूस डाल कर मिलाएं। गाढ़ा होने तक दूध उबालें।

ठंडा होने पर इसे अच्छी तरह फेंटकर फ्रीजर में जमने के लिए रखें। आधा जमने पर आइसक्रीम निकाल कर पुन: फेंटें। इसके बाद केसर, मेवे, बटर स्कॉच क्रीम के मिश्रण को मिलाकर फिर जमा लें। जमने के बाद तैयार आइसक्रीम को सर्व करें।

3. पपीता आइसक्रीम

सामग्री-

आधा पका पपीता : एक, दूध : एक कप, चीनी : डेढ़ कप, काजू-बादाम (कटे हुए): थोड़े से, गुलाब कतरी-थोड़ी सी।

विधि-

पपीते को मैश करके दूध में मिला लें। अब चीनी डालकर मिक्सर में एकसार करें। इसके बाद काजू, बादाम औ गुलाब कतरी डाल कर अच्छी तरह मिलाकर फ्रीजर में रख दें। 3-4 घंटे बाद पपीता आइसक्रीम फ्रीजर से निकालकर सर्व करें।

4. स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

सामग्री-

स्ट्रॉबेरी : दो दर्जन, दूध : एक लीटर, ताजी क्रीम : 50 ग्राम, चीनी : एक कप, स्ट्रॉबेरी एसेंस: कुछ बूंदें।

विधि-

पहले दूध को गाढ़ा करने के लिए मध्यम आंच पर उबालें। दूध आधा हो जाने पर उसमें चीनी मिलाएं। अब उबालकर आंच से उतार लें। ठंडा होने पर बची हुई सामग्री मिलाकर एकसार करें। इसके बाद फ्रीजर में रख दें। कुछ घंटों बाद स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम फ्रीजर से निकालकर सर्व करें।

5. ट्विन आइसक्रीम

सामग्री-

पके आम (पल्प): 4, खरबूजा (पल्प) : एक, चीनी : 200 ग्राम, क्रीम : 300 ग्राम, मीठी दही (पानी निथार कर): 200 ग्राम।

विधि-

सभी सामग्री मिलाकर एकसार कर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। आधा जमने पर फ्रीजर से निकाल कर फिर से अच्छी तरह फेंटें। मिश्रण को लोफटिन में पलटें, ऊपर से कवर लगाकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। सर्व करने के 10-15 मिनट पहले निकाल लें और उसे चाकू से मनचाहे शेप में काट लें। आम-खरबूजा आइसक्रीम सर्व करने के लिए रेडी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story