Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर पर बनाएं इजी और टेस्टी Mix Veg Paratha, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी

Mix Veg Paratha: यहां देखें मिक्स वेज पराठा बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी।

Mix Veg Paratha Recipe
X

मिक्स वेज पराठा रेसिपी।

Easy Mix Veg Paratha Recipe: अक्सर हम सभी के घरों में आलू, प्याज और पनीर जैसे कई पराठे बनाये जाते हैं। हालांकि, रोजाना एक ही तरह के पराठों का सेवन करके मन ऊब जाता है। अगर आप भी इसी तरह इन पराठों से बोर हो गए हैं, तो इसके लिए मिक्स वेज पराठा ट्राई कर सकते हैं। इस पराठे को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है, यह टेस्टी होने के साथ ही बहुत हेल्दी भी होता है। इस पराठे को आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में कभी भी बना सकते हैं। अगर आप भी पराठा खाने के शौकीन हैं, तो ये मिक्स वेज पराठा आपके लिए बहुत ही बेहतरीन (Food Recipe) है।

मिक्स वेज पराठा बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स

आटा

उबले मटर दाने

आलू उबला

बारीक कटी पत्तागोभी

फूलगोभी कद्दूकस

गाजर कद्दूकस

प्याज बारीक कटा

अदरक कद्दूकस

जीरा

लाल मिर्च

अजवाइन

हरी मिर्च कटी

तेल

नमक

मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी

मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। पानी गर्म होने पर उसमें फूलगोभी, गाजर, पत्तागोभी डालकर हल्की आंच में उबालें। अब सब्जी का पानी किसी छलनी आदि की मदद से अलग कर लें, इसके बाद एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसी में उबली हुई गाजर, पत्तागोभी, फूलगोभी, मटर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से मैश कर के मिलाएं। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन और नमक डालें। इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आंटा गूंथ लें।

इसके बाद एक तवा को गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं। ऐसा करने से आटा तवा में चिपकता नहीं है, अब आटे की लोइयां बनाएं और पराठे बेल लें। अब तवे पर पराठा डालकर उसे सेकें, थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाएं। इस तरह दोनों ओर पलट कर पराठे को तब तक सेकें, जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए। अब एक प्लेट में पराठे को निकालें, अब तैयार हो चुके मिक्स वेज पराठे को सर्व करें।

Also Read: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी Moong Dal Cheela, यहां देखें रेसिपी स्टेप्स

और पढ़ें
Harsha Singh

Harsha Singh

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दौरान ही कुछ वेबसाइट्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। अब बीते करीब एक साल से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। पढ़ना, लिखना और नई चीजे एक्स्प्लोर करना पसंद है।


Next Story