घर पर 5 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी लाल चटनीः रेसिपी
लहसुन चटनी का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है।

लहसुन की लाल चटनी का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। इस लजीज चटनी को गरमा गरम रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे, थेपले और दाल-चावल के साथ खाने का अलग मजा होता है।
इसे भी पढ़ें- छोले और कॉर्न से बनाएं कुछ अलग लजीज डिश कटलेटः रेसिपी
इसे बनाकर 5-6 दिन आराम से रोज खाने में खाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं लहसुन की तीखी लाल चटनी की रेसिपी के बारे में...
सामग्री-
150 ग्राम छिला लहसुन
20 -25 साबुत लाल मिर्च
2 चम्मच साबुत धनिया
2 चम्मच जीरा
2 चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल
इसे भी पढ़ें- पैरेंट्स बनाएं ऐसा डाइट चार्ट, जिससे बच्चे फूड्स को करें एंजॉय
विधि-
मिक्सी में साबुत लाल मिर्च, छिला हुआ लहसुन, जीरा, साबुत धनिया, नमक डालकर जरूरत अनुसार थोड़ा-सा पानी डाल लें। मोटा पेस्ट पीस लें। अब इसमें अमचूर डाल कर एक बार और पीस लें।
कढ़ाई में तेल गर्म होने पर लहसुन का पेस्ट इसमें डालकर अच्छी तरह इसे पकाएं। चटनी का तेल पकने के बाद अलग हो जाएगा। आपकी लहसुन की चटनी तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App