5 मिनट में बनाएं क्रिस्पी तवा ब्रेड पिज्जाः रेसिपी
बच्चों को पिज्जा रोज मिल जाए, तो उनके मजे आ जाते है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 July 2017 6:14 PM GMT
आमतौर पर सबको फास्ट फूट पसंद होता है। फास्ट फूड में ज्यादातर लोग पिज्जा बड़े शौक से खाते हैं।
बच्चों को पिज्जा रोज मिल जाए, तो उनके मजे आ जाते है। रोज-रोज जंक फूड खाने से पेट की बीमारियां होने का डर रहता है।
तो आप घर पर ही बच्चों के लिए ब्रेड पिज्जा बनाकर उन्हें खुश कर सकती हैं।
ब्रेड पिज्जा आप इस आसान रेसिपी के साथ बनाकर करें गरमा-गरम सर्व...
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में खाए स्वादिष्ट 'ओनियन उत्तपम', सीखिए बनाने की विधि
सामग्री-
- ब्रेड पीस
- स्वीट कॉर्न-आधा कप (उबले हुए)
- शिमला मिर्च-01 (बारीक कटा हुआ)
- प्याज-01 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर-01 (बारीक कटा हुआ)
- बटर-05 छोटे चम्मच
- मोज्रेला चीज-01 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च पाउडर-चौथाई (1/4) छोटा चम्म्च
- टोमेटो सॉस/पिज्जा सॉस-06 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें- मानसून के मौसम में लोगों की पसंद बन रहा लिट्टी चोखा और नॉर्थ ईस्ट मोमोज
ब्रेड पिज्जा बनाने की विधि-
- सबसे पहले आप ब्रेड की स्लाइस पर मक्खन की एक लेयर लगाएं और फिर उसके ऊपर टोमैटो/पिज्ज सॉस लगा लें।
- उसके बाद शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज की एक पर्त स्लाइस के ऊपर बिछाएं।
- इसके बाद उबला हुआ स्वीट कॉर्न या बेबी कॉर्न की एक पर्त बिछा दें।
- इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क दें। उसके बाद कद्दूकस किये हुए चीज की एक लेयर ब्रेड पर बिछाएं।
- अब एक नॉन स्टिक तवे को हल्का गर्म करके एक से डेढ़ चम्मच मक्खन तवे पर डालें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो आंच को कम कर दें और एक तवे पर जितने ब्रेड पीस आ जाएं, उतने रख दें।
- उसके बाद तवे को ढ़क दें और लगभग पांच मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में ढक्कन को खोल कर देखते रहें।
- जब शिमला मिर्च नर्म हो जाए, अथवा ब्रेड कुरकुरी हो जाए, तो उसे बाहर निकाल लें और टोमैटो सॉस के साथ परोंसे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story