घर में बनाएं पनीर की जगह क्रीमी चिकन टिक्का: रेसिपी
कुछ लोगों को रोज चिकन खाने की आदत होती है।

आमतौर पर लोगों को चिकन खाना पसंद होता है। कुछ लोगों को रोज चिकन खाने की आदत होती है, लेकिन रोज एक ही तरह की डिश खाने से बोर हो जाते हैं।
तो आप चिकन से बनाएं कुछ अलग जैसे क्रीमी चिकन कबाब। जिसे मलाई चिकन टिक्का भी कहते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
सामग्री-
250 ग्राम चिकन
2 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम
2 टेबलस्पून गाढ़ा दही
1 1/2 टेबलस्पून नींब का रस
1/2 टी स्पून काली मिर्च
1 1/2 टी स्पून लहसुन और अदरक का पेस्ट
नमक, धनिया और 1 टी स्पून तेल
5 बादाम
8 काजू
विधि-
लहसुन, अदरक, बादाम और काजू के साथ क्रीम और दही को एक मिक्सी जार में डालकर पेस्ट बना लें। इसमें पानी नहीं डालें। बनाए गए पेस्ट में काटे हुए चिकन के टुकड़े के साथ सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बाद में नींबू का रस और तेल डालें। फ्रिज में कम से कम 4 घंटे के लिए रख दें।
ऑवन को 240 डिग्री तापमान पर 15 मिनट के लिए गर्म होने दें। ग्रिल आइकन पर प्रेस करके 15 मिनट का टाइम लगाकर चिकन स्टिक में लगाकर पकने दें। स्टिक को पलटकर 10 मिनट फिर पकाएं। आपका मलाई चिकन टिक्का तैयार है। गरमा गरम चटनी के साथ परोसिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App