Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

माउथ फ्रेशनर रेसिपीः खाना खाने के बाद रोज खाएं छुहारा मुखवास

छुहारा शरीर में विटामिन की सारी कमिया पूरी कर देता है।

माउथ फ्रेशनर रेसिपीः खाना खाने के बाद रोज खाएं छुहारा मुखवास
X

ड्रायफ्रूट्स जैसे बदाम, काजू, किशमिश उसमें आप छुहारा भी खाते ही होंगे। जो शरीर में विटामिन की सारी कमिया पूरी कर देता है।

ठंड के मौसम में ड्रायफ्रूट्स में छुहारा खाने से वो भी गर्म दूध के साथ काफी लाभदायक रहता है। आपने कभी छुहारे से बनी कोई डिश खाई है।

इसे भी पढ़ें- रेसिपीः मिनटों में बनाएं चटपटे और मजेदार कॉन्टिनेंटल डिशेज

जैसे छुहारा मुखवास ये बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे आप खाना-खाने के बाद माउथफ्रेशनर के रूप में ले सकते हैं।

तो सीख लिजिए यह स्वादिष्ट छुहारा मुखवास बनाना। सीखा रही है सादाणी दरबार की रहने वाली जिया रहेजा...

सामाग्री-

छुहारा दस से पंद्रह, थोड़ा सा सौंप, थोड़ी इलायची, गुलकंद ।

विधी-

छुहारे को रातभर भिगों कर रख लिजिए और चीरा लगाकर गुठली अलग कर लें। उसमें थोड़ा सा सौंफ छोटी इलायची गुलकंद मिक्स कर छुहारे में भर लिजिए।

आप चाहे तो इसमें ग्रीन फूड कलर भी डाल सकते हैं। जैसे ही छुहारे में मिक्स सामग्री डालने के बाद ऊपर से उसके चांदी की वर्क से कवर कर दीजिए, और तैयार है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्पाइसी पास्ता, करें गरमा-गरम सर्व

स्वादिष्ट लजीज छुआरा मुखवास, जिसे खाने के बाद लिया जाए तो मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story