Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी में पिएं ठंडा-ठंडा काले जामुन का शरबत, ऐसे बनाएं

गर्मी में फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मी में पिएं ठंडा-ठंडा काले जामुन का शरबत, ऐसे बनाएं
X

गर्मी में फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जब गर्मी में काले जामुन का खट्टा-मीठा शरबत मिल जाएं, तो शरीर को ठंडक मिलती है।

आइए आपको बताते हैं काले जामुन के जूस की रेसिपी...

इसे भी पढ़ें- चाय के साथ खाएं चटपटे मूंग दाल वड़ेः रेसिपी

सामग्री:

500 ग्राम पके काले जामुन, 600 ग्राम शक्कर, 1/2 चम्मच कालीमिर्च पावडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच भुना जीरा पावडर, 1 चम्मच साइट्रिक एसिड, पानी 1 लीटर।

विधि:

सबसे पहले जामुन को धोकर पानी में तब तक उबालें जब तक कि उनका छिलका न उतर जाए। अब ठंडे होने पर हाथ से मसलकर गूदे को भली-भांति निकालें और शक्कर मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- अगर कुछ चटपटा खाने का है मन, तो झटपट बनाएं सोयाबीन कबाब

जूस को छलनी से छानें और साइट्रिक एसिड मिलाकर बोतलों में भरें। सर्व करने से पहले ठंडे पानी में मिलाएं, ऊपर से आइस क्यूब डालें और जामुन का खट्टा-मीठा शरबत पेश करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story