पनीर डिश के साथ बनाएं बेसन की लजीज पूरीः रेसिपी
ब्रेकफास्ट में चटनी या आचार के साथ बेसन की पूरी परोसिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2017 4:22 PM GMT
जब भी घर में पनीर डिश या कुछ स्पेशल सब्जी बनाई जाती है तो आप इसके साथ आटे की पूरी बनाते हैं। या कोई मेहमान आते हैं तो आप आटे की पूरियां परोसते हैं।
अब कभी पूरी खाने का हो मन तो बनाएं बेसन की पूरी। इस रेसिपी के साथ बनाएं बेसन की पूरियां...
सामग्री-
- 2 कप गेंहू का आटा
- 2 कप बेसन
- आधा चम्मच सूखा साबुत धनिया
- आधा चम्मच सौंफ
- आधा चम्मच हल्दी
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- चुटकीभर हींग
- पानी जरूरत के हिसाब से
- तेल तलने के लिए
विधि-
- गेंहू का आटा और पानी मिलाकर अच्छे से गूंद लें और कुछ देर के लिए रख दें।
- धीमी आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही मे तेल गर्म कर लें।
- तेल के गर्म होते ही बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे तो इसमें सूखा धनिया, सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- बेसन के ठंडा होने के बाद इसमें तेल डालकर गूंद लें।
- (बेसन को मलते समय हल्का-हल्का पानी डालते रहें ताकि वह गेंहू के आटे जितना टाइट हो जाए)।
- अब गेंहू का आटा और गूंदे हुए बेसन दोनों की लोइयां बना लें।
- गेंहू के आटे की लोइयों से पूरियां बेल लें और बेसन की लोइयों को वैसा ही रहने दें।
- पूरियों के बीचों-बीच बेसन की लोइयां रखकर बंद कर दें और इन्हें फिर से पूरियों के साइज में बेल लें।
- तेल के गर्म होते ही इसमें एक-एक करके सभी पूरियां तल लें।
- आपकी गरमा-गरम बेसन की पूरी तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story