चुटकियों में बनाएं गुजराती डिश बेसन का ढोकला- रेसिपी
बेसन ढोकला गुजरात के साथ-साथ नॉर्थ भारत में बड़े ही शौक से खाया जाता है।

खट्टा-मीठा बेसन ढोकला गुजरात के साथ-साथ नॉर्थ भारत में भी बड़े ही शौक से खाया जाता है। गुजराती डिश यह नाश्ते में खाने के लिए मशहूर है। आज हम आपको बेसन ढोकला की रेसिपी बता रहे हैं...
सामग्री-
1 कप बेसन
1/2 कप दही
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 हल्दी
1/2 टीस्पून नमक
2 इंच अदरक बारीक कसा हुआ
1 टीस्पून फ्रूट साल्ट एनो इन इंडिया
1 टेबलस्पून तेल
1/4 कप पानी बेसन का घोल बनाने के लिए
ढोकले का तड़का बनाने के लिए
1/2 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून सरसों
4 हरी मिर्च लम्बाई में बीच में से एक धार में कटी हुई
1/2 टेबलस्पून धनिए की पत्तिया बारीक कटी हुई
3/2 टीस्पून चीनी
20 कड़ी पत्ता
विधि-
एक कटोरे में बेसन और दही डालकर अच्छी तरह से मिला ले। इसमें 1/4 कप पानी, 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक और हल्दी डालकर मिलाएं। अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, फ्रूट साल्ट एनो इन इंडिया और 1 चम्मच चीनी डाले और मिलाएं।
एक एल्युमीनियम का बर्तन ले और इसकी अन्दर की सतह पर तेल लगाए। इससे बेसन का घोल बर्तन से चिपकेगा नहीं। इअब इससे एल्युमीनियम के बर्तन में बेसन का घोल डाले। एक कुकर को पानी से 25% भरे। इसमें एक छोटी कटोरी पानी में डूबा केर उलटी रखे।
एल्युमीनियम के बर्तन को इस कटोरी के ऊपर रखे और कुकर का ढक्कन बंद कर दे। ध्यान रहे के कुकर की सिटी को निकाल दे ।
आंच को तेज पर रखे और 25 मिनट के लिए इसे पकने दे। 25 मिनट बाद ढोकला बंद जाएगा। स्टोव को बंद केर दे। ढोकले को एक प्लेट में निकाल ले। इसे छोटे टुकडो में काट ले ।
ढोकले का तड़का
एक बर्तन में 1/2 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें सरसों डाले और सरसों के चटकने के बाद कड़ी पत्ता और हरी मिर्च लम्बी कटी हुई डालें। स्टोव को सबसे कम आंच पर रखे।
अब एक कप 1 कप पानी, 1/2 चम्मच चीनी और धनिया डालकर तेज आंच पर 3 मिनट तक पकाएं। तड़के को ढोकले पर फैलाकर डाल दे। 10 मिनट बाद बेसन ढोकला परोसिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App