रोज खाने में खाएं तिल से बनी 5 तरह की मिठाईः रेसिपी
आप तिल से बनी मिठाई को रोज भोजन के बाद खा सकते हैं।

अक्कर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने का शौक होता है। मीठा खाए बिना उनका लंच-डिनर पूरा नहीं होता। अगर ऐसा है तो आप घर पर तिल से कई स्वादिष्ट मिठाई बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- खाने में बनाएं लजीज शाही पुलाव इस रेसिपी के साथः रेसिपी
आप तिल से बनी मिठाई को रोज भोजन के बाद खा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
1. तिल-बादाम लड्डू
सामग्री-
सफेद तिल : 250 ग्राम, दरदरे बादाम : 1 कप, खोया : 250 ग्राम, पिसी चीनी : 125 ग्राम, पिसी इलायची : 1 छोटा चम्मच, कटे बादाम : आवश्यकतानुसार।
विधि-
पहले तिल भूनकर रखें। कड़ाही में खोए को सुनहरा भूनकर तिल, दरदरे बादाम और पिसी इलायची मिलाएं। आंच से उतारकर चीनी मिला लें। हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें। हरलड्डू पर कटे बादाम लगा दें।
2. काजू-पिस्ता तिल हार्ट्स
सामग्री-
खोया : 200 ग्राम, तिल : 100 ग्राम, पिसी चीनी : 70 ग्राम, काजू के टुकड़े : 50 ग्राम, पिस्ता चूरा : 50 ग्राम
विधि-
तिल भूनकर दरदरे पीस लें। खोया अलग से भून लें। भुने खोए में पिस्ता चूरा और दरदरे पिसे तिल मिलाएं। ठंडा होने पर पिसी चीनी मिलाएं। तैयार खोए को ट्रे में फैलाएं। काजू के टुकड़े डालकर दबाएं और हार्ट के सांचे से काट लें। काजू-पिस्ता तिल हार्ट्स तैयार हैं।
3. गुड़-तिल पट्टी
सामग्री-
सफेद तिल : 500 ग्राम, कसा हुआ गुड़ : 100 ग्राम, चीनी : 400 ग्राम, टाटरी : 3 से 4 दाने या नीबू का रस, घी : 50 ग्राम, मक्खन : 1/4 छोटा चम्मच
विधि-
तिल को मंदी आंच पर भूनें। सुनहरा होने पर आंच से उतार लें। गुड़ और चीनी को कड़ाही में गर्म करके पिघलाएं। टाटरी, घी और मक्खन मिलाएं। लगातार चलाते हुए चाशनी बनाएं। ठंडा करके इसे खूब खींचे जिससे यह मुलायम हो जाए। चाशनी को हल्का गरम करके तिल मिलाएं और चिकनाई लगी ट्रे में जमाकर चाकू से गुड़-तिल पट्टी काट लें।
4. तिल पिस्ता पेड़े
सामग्री-
तिल : 100 ग्राम, खोया : 200 ग्राम, कटा हुआ पिस्ता : 50 ग्राम, पिसी चीनी : 100 ग्राम
विधि-
तिल को मंदी आंच पर भूनकर पीस लें। खोया कस लें। तिल मिलाकर भारी पेंदे की कड़ाही में मंदी आंच पर भूनें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब आंच से उतारकर चीनी और कटा हुआ पिस्ता मिलाएं। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब उसकी मनचाहे नाप की बॉल्स बनाएं। हर बॉल को हथेली से दबाकर पेड़े का आकार दें।
इसे भी पढ़ें- रमजान स्पेशल में घर पर बनाएं कीमा पकौड़े- रेसिपी
5. तिल चक्की
सामग्री-
धुले हुए तिल : 1 कप, चीनी : 3/4 कप, ऑलिव ऑयल : 2 छोटे चम्मच, कटे पिस्ता : थोड़ी सी
विधि-
तिलों को मंदी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें। कड़ाही में 3/4 कप चीनी, 3/4 कप पानी और 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर पकाएं। लगातार चलाती रहें। एक तार की चाशनी बनाकर भुने हुए तिल मिलाएं। मिश्रण को चिकनाई लगी प्लेट में फैलाएं। पिस्ता बुरक कर मनचाहे आकार में काट लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App